
Ravi Shastri (Photo Source: Getty Images)
भारत और ऑस्ट्रेलया के बीच मेलबर्न में खेले गए टेस्ट मैच के पांचवें दिन 373,691 लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई थी। इससे पहले इस मैदान पर 1936-37 में एशेज सीरीज के दौरान 350,534 फैंस आए थे, पूरे 90 साल बाद यह रिकॉर्ड टूटा है। मेलबर्न टेस्ट में भारी मात्रा में फैंस की मौजूदगी को देखते हुए पूर्व भारतीय दिग्गज खिलाड़ी रवि शास्त्री ने टेस्ट क्रिकेट में 2 टीयर सिस्यम की मांग की, जिससे खेल के सबसे लंबे फॉर्मेट को बचाया रखा जा सकता है।
रवि शास्त्री ने अपने कॉलम में लिखी यह बातें-
रवि शास्त्री ने एक ऑस्ट्रेलियन न्यूजपेपर के लिए लिखे अपने कॉलम में कहा,
“लगभग एक शताब्दी से चले आ रहे दर्शकों के रिकॉर्ड को तोड़ना… इस बात का प्रमाण है कि जब सर्वश्रेष्ठ टीमें खेलती हैं, तो खेल का सबसे कठिन और सर्वश्रेष्ठ फॉर्मेट अभी भी जीवित और फल-फूल रहा होता है। यह आईसीसी के लिए भी एक अच्छी याद दिलाने वाली बात थी कि टेस्ट क्रिकेट को बचाए रखने के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को सर्वश्रेष्ठ खेलना चाहिए। मैं कहूंगा कि अन्यथा बहुत अधिक अव्यवस्था है।”
रवि शास्त्री ने इस बात पर जोर दिया कि आईसीसी को हाईएस्ट रैंक वाली टीमों के बीच मैचों को प्राथमिकता देनी चाहिए। उनका मानना है कि यह रणनीति टेस्ट क्रिकेट के निरंतर अस्तित्व के लिए आवश्यक है। उन्होंने 2 टीयर सिस्टम का प्रस्ताव रखा है, जिसमें टॉप 6-8 शामिल हों और फिर प्रमोशन और डिमोशन भी हो।
“अगर आप दो टीयर सिस्टम नहीं बनाते हैं, तो आपके पास एक-दूसरे के खिलाफ बेजोड़ टीमें होंगी और फिर यह बहुत कम संभावना है कि वे खेल को पांचवें दिन तक ले जा पाएं। फिर हमेशा चार दिवसीय टेस्ट की बात होती रहेगी।”
रवि शास्त्री ने यह भी कहा कि मेलबर्न मैच ने साबित कर दिया कि टेस्ट मैच मैच पांच दिन के ही रहने चाहिए। इस बात की चर्चा लंबे समय से चल रही है कि टेस्ट मैच को चार दिन का कर दिया जाना चाहिए।
Women’s T20 World Cup 2026: फाइनल से पहले कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने बढ़ाया इंग्लैंड का हौसला
ENG vs IND: भारत ने दूसरे टी20 में टाॅस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू के साथ ही रच दिया इतिहास
महिला टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने के बाद परिवार से मिलके भावुक हुई इंग्लिश पेसर लाॅरेन बेल, देखें वायरल वीडियो
4 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

