Skip to main content

ताजा खबर

रविचंद्रन अश्विन का जो पोस्ट सोशल मीडिया पर हो रहा जमकर वायरल उसको लेकर दिग्गज खिलाड़ी ने किया बड़ा खुलासा

रविचंद्रन अश्विन का जो पोस्ट सोशल मीडिया पर हो रहा जमकर वायरल उसको लेकर दिग्गज खिलाड़ी ने किया बड़ा खुलासा

R Ashwin (Photo Source: Getty Images)

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट ब्रिस्बेन में खेला गया था। इस टेस्ट मैच के बाद भारत के अनुभवी ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।

रविचंद्रन अश्विन ने इस टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट में भाग लिया था। पहले टेस्ट में रविचंद्रन अश्विन ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। हाल ही में अनुभवी ऑलराउंडर ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ट्वीट किया था जिस पर उन्हीं के एक फैन ने हैरतअंगेज जवाब दिया।

रविचंद्रन अश्विन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट किया, ‘अच्छे लीडर तब उभर कर आते हैं जब वो एक स्क्रैप के लिए संकल्प दिखाते हैं।’ हालांकि उन्होंने एक और ट्वीट किया जिसमें लिखा कि, ‘यह ट्वीट उन लोगों के लिए नहीं है जिनका खुद का फैन क्लब है।’

यह रहा ट्वीट:

भले ही रविचंद्रन अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो लेकिन उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में खेलते हुए देखा जा सकता है। रविचंद्रन अश्विन को इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए देखा जाएगा। अनुभवी खिलाड़ी को इस बात से खुश है कि एक बार फिर से उन्हें चेन्नई टीम की ओर से इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में भाग लेते हुए देखा जा सकता है।

आईपीएल में भी अश्विन ने अपनी छाप हमेशा ही छोड़ी है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 की बात की जाए तो ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच को 184 रन से अपने नाम किया। इस मैच में टीम इंडिया की ओर से सभी खिलाड़ियों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। यही नहीं इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया 5 मैच की टेस्ट सीरीज में 2-1 से आगे है।

अब इन दोनों टीमों के बीच पांचवा और अंतिम टेस्ट सिडनी में 3 जनवरी से खेला जाएगा। अंतिम टेस्ट को टीम इंडिया जरूर अपने नाम करना चाहेगी। देखना यह है कि टीम इंडिया अब आखिरी टेस्ट में कैसे वापसी करती है?

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...