
KL Rahul (Image Credit- Instagram)
ऑस्ट्रेलिया में बल्लेबाजी करना आसान काम नहीं होता और कई बार गेंदबाजों की रफ्तार बल्लेबाजों को दर्द देती है, ऐसा ही कुछ KL Rahul के साथ हुआ है। गाबा टेस्ट मैच में राहुल एक रफ्तार भरी गेंद का शिकार हो गए, जिसके बाद पूरी टीम के अलावा फैन्स को काफी ज्यादा ही टेंशन हो गई।
नई जिम्मेदारी मिली है इस सीरीज में KL Rahul को
जी हां, BGT में इस बार KL Rahul को नई जिम्मेदारी मिली है, जहां इस जिम्मेदारी के तहत राहुल बल्लेबाजी मे यशस्वी के साथ मिलकर ओपनिंग कर रहे हैं। दरअसल, पहला टेस्ट मैच कप्तान रोहित ने नहीं खेला था, उसकी के बाद से यशस्वी के साथ केएल ने बल्लेबाजी की शुरूआत की और अब हर टेस्ट मैच में ये ही हो रहा है। ऐसे में रोहित शर्मा मध्यक्रम में बल्लेबाजी कर रहे हैं और वहां भी फ्लॉप साबित हो रहे हैं।
KL Rahul को काफी तेज लगी थी ये गेंद
*KL Rahul को गाबा के मैदान पर बल्लेबाजी करते हुए लगी चोट।
*जहां एक रफ्तार भरी गेंद सीधे जा लगी इस बल्लेबाज के हाथ पर।
*जिसके बाद केएल पिच पर दर्द से कराहते नजर और छोड़ दिया अपना बल्ला।
* 131.3km/ की रफ्तार भी गेंद लगी थी केएल राहुल के हाथ पर।
आप भी देखो KL Rahul से जुड़ा ये वीडियो
View this post on Instagram
A post shared by Fox Cricket (@foxcricket)
मार्श के कैच का ये वीडियो भी हो रहा है वायरल
View this post on Instagram
A post shared by Fox Cricket (@foxcricket)
IPL में केएल राहुल को मिल गई है नई टीम
काफी समय से IPL में केएल राहुल LSG टीम का हिस्सा थे, जहां वो इस टीम की कप्तानी कर रहे थे और उनकी कप्तानी में टीम खिताब नहीं जीत पाई थी। साथ ही इस साल टीम मालिक ने भी उनको मैदान पर काफी लताड़ लगाई थी, ऐसे में LSG से उनका अलग होना तय था। जिसके बाद मेगा ऑक्शन में केएल राहुल को दिल्ली टीम ने अपने नाम किया है, जहां इस खिलाड़ी को 14 करोड़ की रकम में दिल्ली ने खरीदा है। ऐसे में अब देखना होगा की क्या उन्हें इस टीम में भी कप्तानी का रोल मिलता है या नहीं।
IPL 2026: 5 घरेलू खिलाड़ी जो शानदार फॉर्म के साथ टूर्नामेंट में शिरकत कर रहे हैं
13 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
‘यह विदेशी लीग का मामला’ – ‘द हंड्रेड’ ऑक्शन में अबरार अहमद को खरीदने पर BCCI की पहली प्रतिक्रिया
SM Trends: 13 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

