Skip to main content

ताजा खबर

रन चुराने में गलती कर बैठे Virat Kohli, 22 गज पर नहीं काम आई इस बार तेजी

Virat Kohli (Photo Source: X)

मुंबई टेस्ट मैच के पहले दिन टीम इंडिया के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन बल्लेबाजी में एक बार फिर से Virat Kohli से लेकर रोहित ने सभी को निराश किया। ऐसे में रोहित के आउट होने के बाद फैन्स में गुस्सा था, तो विराट के आउट होने के बाद फैन्स हद से ज्यादा निराश हो गए थे।

कैसा रहा पहले दिन का खेल?

एक तरफ Virat Kohli और रोहित ने अपने बल्ले से सभी को निराश किया, तो दूसरी ओर टीम इंडिया के गेंदबाजों के खिलाफ कीवी टीम के बल्लेबाज फेल रहे। जहां पहले दिन न्यूजीलैंड टीम सिर्फ 235 रनों पर ऑल आउट हो गई, वहीं दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया के बल्लेबाज भी फेल हो गए और भारतीय टीम का स्कोर 4 विकेट पर 86 रन रहा। अगर टीम इंडिया का प्रदर्शन ऐसा ही रहा, तो कीवी टीम ये सीरीज 3-0 से जीत जाएगी।

रन चुराने के चक्कर में बल्लेबाज Virat गिफ्ट में दे गए अपना विकेट

*तीसरे टेस्ट में रोहित के बाद Virat Kohli भी बल्लेबाजी में सुपर फ्लॉप रहे।
*कीवी टीम के खिलाफ रन चुराना भारी पड़ गया विराट को और हो गए रन आउट।
*Henry के काफी तेज और सटीक थ्रो के आगे बेबस नजर आए बल्लेबाज कोहली।
*जिसके बाद सिर्फ 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए विराट कोहली।

Virat Kohli कुछ इस तरह रन आउट हुए थे

Matt Henry’s direct hit catches Virat Kohli short 😯#INDvNZ #IDFCFirstBankTestTrophy #JioCinemaSports pic.twitter.com/cL4RvUdMST

— JioCinema (@JioCinema) November 1, 2024

जडेजा और सुंदर ने की शानदार गेंदबाजी

कीवी टीम को 235 रनों पर ऑलआउट करने के पीछे टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाजों का बड़ा हाथ रहा, इस दौरान जडेजा और सुंदर के आगे मेहमान बल्लेबाज फ्लॉप रहे।  इस दौरान जडेजा ने कुल 5 बल्लेबाजों को आउट किया, तो दूसरे टेस्ट मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाले सुंदर का तीसरे टेस्ट मैच में दमदार प्रदर्शन रहा। जहां मुंबई टेस्ट के पहले दिन सुंदर ने 4 विकेट अपने नाम लिए, तो एक विकेट आकाश दीप को मिला। वैसे इस टेस्ट सीरीज में कीवी टीम ने पहले  ही अजेय बढ़त बना ली है और ये टीम 2-0 से आगे है, इस टेस्ट सीरीज के बाद टीम इंडिया को टी20 सीरीज खेलनी है और ये टी20 साउथ अफ्रीका के खिलाफ होगी।

सुंदर की गेंदबाजी आज भी कमाल रही

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...