
R Ashwin (Photo Source: Getty Images)
इम्पैक्ट प्लेयर नियम पूरे क्रिकेट जगत में काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है। आईपीएल 2024 के दौरान कई सीनियर खिलाड़ियों ने इस नियम को लेकर नाराजगी जाहिर की थी। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का कहना है कि, वह इस नियम के बड़े फैन नहीं है और इसके कारण देश में संभावित ऑलराउंडरों के उभरने पर रोक लग गई है। दूसरी ओर विराट कोहली का मानना है कि, आईपीएल द्वारा लाया गया नियम खेल को सही बैलेंस नहीं देता है।
हालांकि, रविचंद्रन अश्विन ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम को टीम की रणनीति के लिए जरूरी बताया है। दिग्गज का कहना है कि बल्लेबाज रातों-रात गेंदबाज को नहीं बदल सकते और इससे खेल निष्पक्ष हो जाता है।
इम्पैक्ट प्लेयर नियम इतना बुरा नहीं है- अश्विन
रविचंद्रन अश्विन ने के. श्रीकांत के यूट्यूब शो पर बात करते हुए कहा,
मुझे क्यों लगता है कि इम्पैक्ट प्लेयर नियम इतना बुरा नहीं है, क्योंकि यह रणनीति के लिए थोड़ा जरूरी है। उस तर्क का दूसरा पक्ष यह है कि यह ऑलराउंडरों को प्रोत्साहित (Encourage) नहीं करता है। लेकिन कोई भी उन्हें रोक नहीं रहा है। इस जनरेशन में, वे ऐसा नहीं करते (बल्लेबाज गेंदबाजी करें या गेंदबाज बल्लेबाजी) ऐसा नहीं है कि वे इम्पैक्ट प्लेयर नियम के कारण हतोत्साहित (Discouraged) हैं। वेंकटेश अय्यर को देखिए, वह वर्तमान में लंकाशायर के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। तो यह नियम खेल को और अधिक निष्पक्ष बनाता है।
अश्विन ने आईपीएल 2024 क्वालिफायर-2 का उदाहरण देते हुए कहा, ‘सनराइजर्स हैदराबाद ने शहबाज अहमद को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में लाया। वे तीन विकेट लेकर मैच विनर साबित हुए।” अश्विन ने इस बात पर जोर दिया कि इम्पैक्ट प्लेयर जैसा नियम गेंदबाजी का एक और विकल्प व खेल को बैलेंस देता है और साथ ही मैच और क्लोज हो जाता है।
दिग्गज भारतीय स्पिनर का यह भी मानना है कि इम्पैक्ट प्लेयर नियम की वजह से ही शिवम गुबे, शाहबाज अहमद और ध्रुव जुरेल जैसे खिलाड़ी उभर कर सामने आए हैं। इस नियम के कारण ही नए खिलाड़ियों को मौका मिल रहा है।
विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह
5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
IPL 2027 से पहले CSK और SRH के बीच हुई बड़ी ट्रेड डील, इन 4 खिलाड़ियों की हुई अदला-बदली
SM Trends: 5 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

