Skip to main content

ताजा खबर

रणजी ट्रॉफी खेलने की खबरों के बीच, Mohammed Siraj ने शुरू कर दी है कड़ी मेहनत

रणजी ट्रॉफी खेलने की खबरों के बीच, Mohammed Siraj ने शुरू कर दी है कड़ी मेहनत

Mohammed Siraj (Image Credit- Instagram)

Mohammed Siraj का नाम टीम इंडिया के सबसे सफल गेंदबाजों की लिस्ट में आता है, लेकिन इस बार रफ्तार के सौदागर को बड़ा झटका लगा है। जहां चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए सिराज का टीम इंडिया में चयन नहीं हुआ है, जिसे देख फैन्स काफी ज्यादा हैरान थे। इस बीच सिराज ने एक इंस्टा स्टोरी शेयर की है, साथ ही उनसे जुड़ी बड़ी खबर भी आ रही है।

सोशल मीडिया पर फैन्स ने निकाला था गुस्सा

जी हां, इन दिनों Mohammed Siraj के फैन्स काफी ज्यादा गुस्सा हैं, जिसका कारण है सिराज को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए ना चुना जाना। ऐसे में टीम के ऐलान के बाद सिराज के फैन्स ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा निकाला था, इस दौरान फैन्स ने कप्तान रोहित के अलावा चीफ Selector अजीत अगरकर को खूब Troll किया था। वैसे तेज गेंदबाजों के तौर पर टीम में बुमराह के अलावा शमी और अर्शदीप का चयन हुआ है, साथ ही उन्हें हार्दिक का भी साथ मिलेगा।

चयन ना होने पर Mohammed Siraj ने शुरू की कड़ी मेहनत

*चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चयन ना होने के बाद Siraj की पहली तस्वीर आई सामने।
*सिराज ने अपनी ये तस्वीर इंस्टा स्टोरी पर शेयर की, जिसमें वो GYM में नजर आए।
*साथ ही तस्वीर पर उन्होंने लिखा था- Reset, Restart, Refocus, खुद को किया मोटिवेट।
*दूसरी ओर खबर ये आ रही है कि सिराज हैदराबाद टीम से रणजी ट्रॉफी मैच खेल सकते हैं।

Mohammed Siraj की इंस्टा स्टोरी पर डालते हैं एक नजर

रणजी ट्रॉफी खेलने की खबरों के बीच, Mohammed Siraj ने शुरू कर दी है कड़ी मेहनत

Mohammed Siraj (Image Credit- Instagram)

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया कुछ इस प्रकार है

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

शमी खेलेंगे लंबे समय बाद इंटरनेशनल क्रिकेट

दूसरी ओर मोहम्मद शमी लंबे समय बाद इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे, जहां इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में वो खेलते हुए नजर आएंगे। उसके बाद वो वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी में खेलेंगे। शमी को इंटरनेशनल क्रिकेट खेले करीब डेढ़ साल हो गए हैं, ऐसे में उनके लिए ये वापसी काफी ज्यादा खास है और साथ ही टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर एक खास वीडियो भी शेयर किया गया है।

আরো ताजा खबर

Women’s T20 Asia Cup 2026: 28 अगस्त से दुबई में होगा आगाज, 5 सितंबर को होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत

Women’s T20 Asia Cup 2026 to Start August 28 in Dubai, India Face Pakistan on September 5 (image via getty) एशियन क्रिकेट काउंसिल ने महिला टी20 एशिया कप के छठे...

“ट्रॉफियां खुद बताती हैं” – वसीम जाफर ने किया अजीत अगरकर के कार्यकाल का विश्लेषण

Wasim Jaffer Praises India’s White-Ball Dominance Under Ajit Agarkar (image via X) भारत के पूर्व ओपनर वसीम जाफर ने हाल ही में बीसीसीआई की सीनियर पुरुष चयन समिति के चेयरमैन...

भारत के लिए खतरे की घंटी! श्रीलंका में वार्म-अप मैच से पहले शुभमन गिल हुए चोटिल; पहले दिन के खेल से रहे बाहर

Shubman Gill Ruled Out of Day 1 of Sri Lanka Warm-Up Match Due to Finger Injury (image via getty) भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल, ट्रेनिंग के दौरान अपनी दाहिनी हाथ...

7 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. मेहदी हसन मिराज ने CA XI के खिलाफ बांग्लादेश के वॉर्म-अप मैच में नाबाद 109 रन बनाए 6 अगस्त, 2026 को डार्विन...