Skip to main content

ताजा खबर

रणजी ट्रॉफी के आगामी सीजन में सूर्यकुमार यादव को भी खेलते हुए देखा जाएगा, इस टीम की ओर से धमाकेदार प्रदर्शन करने को तैयार है भारतीय टी20 कप्तान

रणजी ट्रॉफी के आगामी सीजन में सूर्यकुमार यादव को भी खेलते हुए देखा जाएगा, इस टीम की ओर से धमाकेदार प्रदर्शन करने को तैयार है भारतीय टी20 कप्तान

Suryakumar Yadav (Pic Source-X)

भारतीय टीम के बेहतरीन खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। इस अनुभवी खिलाड़ी ने व्हाइट बॉल क्रिकेट में टीम इंडिया की ओर से हमेशा ही जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए उनकी जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हालांकि अभी तक सूर्यकुमार यादव ने टीम इंडिया की ओर से सिर्फ एक ही टेस्ट मैच खेला है।

इस अनुभवी खिलाड़ी ने एकमात्र टेस्ट मैच में 8 रन बनाए थे। उन्होंने अपना अंतरराष्ट्रीय टेस्ट डेब्यू ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2023 में किया था। हालांकि सूर्यकुमार यादव को लेकर एक बड़ी रिपोर्ट सामने आ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक रणजी ट्रॉफी 2024-25 सीजन में सूर्यकुमार यादव अपनी घरेलू टीम मुंबई की ओर से खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

बता दें कि, रणजी ट्रॉफी के आगामी सीजन की शुरुआत 11 अक्टूबर से हो रही है। पिछले सीजन की विजेता मुंबई की टीम एलीट A का हिस्सा है और उनको अपना पहला मैच बड़ौदा के खिलाफ खेलना है। इसके बाद मुंबई टीम 18 अक्टूबर से महाराष्ट्र के खिलाफ शानदार मुकाबला खेलेगी। रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र के खिलाफ होने वाले मैच में सूर्यकुमार यादव को भी मुंबई टीम की ओर से खेलते हुए देखा जा सकता है।

अगर ऐसा होता है तो यह मुंबई टीम के फैंस के लिए काफी बड़ी खुशखबरी है। भारतीय घरेलू क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव ने हमेशा ही आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए तमाम फैंस का दिल जीता है। अब महाराष्ट्र के खिलाफ होने वाले मैच में भी सूर्यकुमार यादव अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे।

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज को किया अपने नाम

टीम इंडिया इस समय बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज खेल रही है। इन दोनों टीमों के बीच अभी तक दो मैच खेले जा चुके हैं जिनको मेजबान ने अपने नाम किया है। 9 अक्टूबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए महत्वपूर्ण मैच में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 86 रनों से हराया था।

एक कप्तान के रूप में सूर्यकुमार यादव ने अभी तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। अब इन दोनों टीमों के बीच तीसरा और अंतिम टी20 मैच 12 अक्टूबर को हैदराबाद में खेला जाएगा और सूर्यकुमार यादव इसमें बड़ा स्कोर बनाने को देखेंगे।

আরো ताजा खबर

वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे...

Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

Tripura stun Saurashtra (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 में त्रिपुरा की टीम ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए सौराष्ट्र को करारी शिकस्त दी। अगरतला के महाराजा बीर...

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...