Skip to main content

ताजा खबर

रणजी के रण के लिए Siraj कर रहे हैं खास तैयारी, जल्द आएगी मैदान पर उतरने की बारी

Mohammed Siraj (Image Credit- Instagram)

हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ था, जहां इस टीम में Mohammed Siraj को जगह नहीं मिली है। इसे लेकर सिराज के फैन्स काफी ज्यादा गुस्से में थे और निराश थे, दूसरी ओर सिराज का खुद का फोकस बेहतर प्रदर्शन करने में है और वो एक खास मैच के लिए खास तैयारी करने में लगे हैं।

चैंपियंस ट्रॉफी में तेज गेंदबाज कौन-कौन होंगे?

वहीं चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया में भले ही Mohammed Siraj नहीं हैं, लेकिन उनकी जगह टीम में शमी के अलावा अर्शदीप और बुमराह का चयन हुआ है। दूसरी ओर बुमराह पीठ की चोट से गुजर रहे हैं, ऐसे में अभी बुमराह की फिटनेस पर कोई अपडेट नहीं है और सभी उनके फिट होने का इंतजार है। वहीं इन तेज गेंदबाजों को हार्दिक का भी साथ मिलेगा, जो अपनी तेज गेंदबाजी से मैच पलटने का दम रखते हैं। अब देखना अहम होगा की इस बड़े टूर्नामेंट में टीम इंडिया का प्रदर्शन इस बार कैसा रहता है।

Mohammed Siraj मिशन “रणजी” के लिए कर रहे हैं कड़ी मेहनत

*Vidarbha के खिलाफ Mohammed Siraj खेलते हुए नजर आएंगे अगला रणजी मैच।
*जिसे लेकर कड़ी मेहनत कर रहे हैं सिराज, इंस्टा स्टोरी पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
*एक तस्वीर में सिराज GYM में नजर आए, तो दूसरी तस्वीरें में रेड क्रिकेट बॉल दिखी।
*ऐसे में लगातार फिटनेस के साथ-साथ नेट्स  में भी कड़ी मेहनत कर रहे हैं सिराज।

ये अलग-अलग इंस्टा स्टोरी शेयर की है Mohammed Siraj ने 

रणजी के रण के लिए Siraj कर रहे हैं खास तैयारी, जल्द आएगी मैदान पर उतरने की बारी

Mohammed Siraj (Image Credit- Instagram)

हाल ही में गेंदबाज की ये तस्वीरें भी आई थी सामने

View this post on Instagram

A post shared by Mohammed Siraj (@mohammedsirajofficial)

जडेजा ने किया शानदार प्रदर्शन

एक तरफ रणजी ट्रॉफी के मैच में शुभमन गिल के अलावा पंत, यशस्वी और रोहित शर्मा फेल रहे, वहीं दूसरी ओर सर जडेजा ने शानदार प्रदर्शन कर अपने फैन्स का दिल जीत लिया। जहां Saurashtra से रणजी ट्रॉफी मैच खेल रहे Ravindra Jadeja ने दिल्ली के खिलाफ कमाल की गेंदबाजी की, जहां इस खिलाड़ी ने 5 विकेट अपने नाम किए। साथ ही सिराज के खास साथी यानी की विराट कोहली भी दिल्ली से अगला रणजी मैच खेलते हुए नजर आएंगे, जिसे लेकर फैन्स में अलग तरह का उत्साह है।

আরো ताजा खबर

Michael Bracewell की बिग बैश लीग में एंट्री, BBL 2026-27 के लिए मेलबर्न रेनेगेड्स से जुड़े

Melbourne Renegades sign Michael Bracewell for 2026-27 BBL season (image via getty) मेलबर्न रेनेगेड्स ने 2026-27 सीजन के लिए न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल को अपनी टीम में शामिल करके...

‘इतिहास आपको याद रखेगा’ – अजीत अगरकर के चीफ सेलेक्टर पद छोड़ने पर गौतम गंभीर ने दी भावुक विदाई

Gautam Gambhir Pens Heartfelt Tribute to Ajit Agarkar Following Exit as Chief Selector (image via X) भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने सीनियर पुरुष चयन समिति...

IND vs WI: श्रेयस अय्यर का वेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी शतक, तोड़ा विराट कोहली का ऑल-टाइम रिकॉर्ड

Shreyas Iyer Smashes 42-Ball Century Against West Indies, Surpasses Virat Kohli’s T20I Record (image via getty) मंगलवार, 6 अक्टूबर को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए पहले टी20आई मैच...

7 अक्टूबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. IND vs WI: पहले टी20 में भारत ने 8 विकेट से जीत हासिल की, श्रेयस ने ठोका शतक भारत और वेस्टइंडीज के...