Skip to main content

ताजा खबर

यारों के यार हैं Rahmanullah Gurbaz, बल्लेबाज का ये वीडियो आपका दिल जीत लेगा

Rahmanullah Gurbaz (Image Credit- Instagram)

बांग्लादेश के खिलाफ हुए महत्वपूर्ण मैच में अफगान टीम की तरफ से Rahmanullah Gurbaz ने सबसे अहम पारी खेली थी,  अगर वो अपनी दमदार पारी ना खेलते तो शायद अफगानिस्तान टीम सेमीफाइनल में आपको नजर नहीं आती। इस बीच सोशल मीडिया पर गुरबाज ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसे फैन्स काफी प्यार दे रहे हैं औ ये वीडियो वायरल भी हो रहा है।

Rahmanullah Gurbaz ने बचाई थी अफगान टीम की लाज

जी हां, भले ही अफगानिस्तान टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच जीत लिया था, लेकिन उस मुकाबले में अफगान टीम की सुपर फ्लॉप बल्लेबाजी थी। इस दौरान Rahmanullah Gurbaz ने अपनी टीम के लिए दमदार बल्लेबाजी की थी, जहां गुरबाज ने टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 55 गेंदों पर 43 रन बनाए थे और 1 छक्के के अलावा 3 चौके भी जड़े थे।

दोस्ती के मामले में भी Rahmanullah Gurbaz सबसे आगे हैं

*Rahmanullah Gurbaz ने सोशल मीडिया पर शेयर किया एयरपोर्ट का एक वीडियो।
*गुरबाज के वीडियो में इब्राहिम जादरान एयरपोर्ट पर सोते हुए नजर आ रहे हैं।
*इस दौरान गुरबाज ने जादरान के सिर पर फेरा हाथ, उनके प्रति दिखाया अपना प्यार।
*अब गुरबाज का ये वीडियो फैन्स को आ रहा है काफी ज्यादा ही पसंद।

ये वीडियो शेयर किया था Rahmanullah Gurbaz ने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rahmanullah Gurbaz (@rahmanullah.gurbaz)

टीम की जीत के बाद काफी इमोशनल हो गया था ये खिलाड़ी

वहीं बांग्लादेश को मात देकर जैसे ही अफगान टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में पहुंची थी, तो वैसे ही गुरबाज काफी ज्यादा ही इमोशनल हो गए थे। इस दौरान वो ड्रेसिंग रूम में बैठे हुए रोने लगे थे और वीडियो भी सोशल मीडिया पर हद से ज्यादा ही वायरल हो गया था। साथ ही इस दौरान बाकी के अफगानी खिलाड़ियों को भी रोना आ गया था, साथ ही इन खिलाड़ी ने अपनी जीत का जश्न डांस करके भी मनाया था। अब सेमीफाइनल में अफगान टीम के सामने साउथ अफ्रीका होगी, तो टीम इंडिया के सामने इंग्लैंड की चुनौती होगी।

Gurbaz के वायरल वीडियो पर भी डालते हैं एक नजर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

আরো ताजा खबर

21 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. ENG vs NZ, 2nd Test: मेजबान टीम को जीत के लिए अभी भी 281 रनों की जरूरत 463 रनों के लक्ष्य का पीछा...

जो रुट ने टेस्ट क्रिकेट में स्थापित किया एक और कीर्तिमान, तेंदुलकर के बाद ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने

ENG vs NZ 2026: Joe Root (image via getty) शनिवार (20 जून) को लंदन के द ओवल में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के चौथे...

दिनेश कार्तिक ने बताए बेहतरीन विकेटकीपिंग के राज, इंग्लैंड-न्यूजीलैंड टेस्ट के बीच दिया खास ज्ञान

Dinesh Karthik (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भले ही क्रिकेट से संन्यास ले चुके हों, लेकिन खेल के प्रति उनका जुनून आज भी बरकरार...

ऋषभ पंत के लिए कुलदीप यादव को छोड़ना बड़ी भूल होगी: मोहम्मद कैफ

Kuldeep Yadav (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले ऋषभ पंत और कुलदीप यादव के संभावित ट्रेड को लेकर चर्चाएं तेज हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लखनऊ सुपर जायंट्स...