Skip to main content

ताजा खबर

यह है वो 5 भारतीय खिलाड़ी जिन्होंने करवाया है हेयर ट्रांसप्लांट

Mohammed Shami (Image Credit- Instagram)

भारतीय टीम में ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो काफी स्टाइलिश है और उनकी फैन फॉलोइंग भी दुनिया में काफी ज्यादा है। कुछ भारतीय खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिन्हें दुनिया के हैंडसम एथलीट में गिना जाता है।

भारतीय टीम में कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं जिन्होंने हेयर ट्रांसप्लांट करवाया है और उसके बाद उनकी पर्सनैलिटी पूरी तरह से बदल गई है। आज हम आपको ऐसे ही पांच भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं जिन्होंने ट्रांसप्लांट करवाया है और अब उनका लुक पूरी तरह से बदल चुका है।

1- मोहम्मद शमी

Mohammad Shami and Travis Head. (Image Source: Getty Images)

झड़ते हुए बालों से छुटकारा पाने के लिए शमी ने 2023 एशिया कप से पहले ही हेयर ट्रांसप्लांट करवाया था। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरों को साझा किया जिसमें मोहम्मद शमी हैंडसम नजर आ रहे हैं। यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही है।

मोहम्मद शमी पिछले काफी समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रहे हैं लेकिन बहुत जल्द उन्हें अब जबरदस्त वापसी करते हुए देखा जाएगा। एक चीज और देखने लायक होगी कि मोहम्मद शमी मैदान पर नए लुक में नजर आएंगे।

2- महेंद्र सिंह धोनी

MS Dhoni (Pic Source-Twitter)

अपने डेब्यू के समय में महेंद्र सिंह धोनी के बाल काफी बड़े रहे थे। लेकिन 2015 के आसपास उनके बाल झड़ने लगे थे और फिर महेंद्र सिंह धोनी ने हेयर ट्रांसप्लांट करवाया था।

रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने FUE हेयर ट्रांसप्लांट नियम चुना था और उसके बाद उनको एक नए लुक में देखा गया था।

3- सौरव गांगुली

Sourav Ganguly. (Photo by SAM PANTHAKY/AFP via Getty Images)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली के बाल उनके क्रिकेटिंग करियर के दौरान ही झड़ने शुरू हो गए थे। उनके ऊपर कप्तानी का काफी दबाव था। सौरव गांगुली अपने बाल झड़ने को या तो हेलमेट से या फिर कैप से छुपा देते थे।

हालांकि ट्रांसप्लांट करने के बाद अब सौरव गांगुली के बाल काफी अच्छे दिखते हैं और कई लोग इसकी जमकर प्रशंसा भी करते हैं।

4- वीरेंद्र सहवाग

Virender Sehwag $45 million (3.735 billion INR)

वीरेंद्र सहवाग जब अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर के उच्च स्तर में थे तब उनके बाल झड़ने शुरू हो गए थे। उनके बाल लगभग पूरे ही झड़ गए थे लेकिन सहवाग ने सही समय पर हेयर ट्रांसप्लांट कराया।

अब उनके बाल काफी सही है और इसकी भी तमाम लोग जमकर प्रशंसा करते हैं।

5- गौतम गंभीर

Gautam Gambhir. (Image Source: GG Instagram)

मैच के दबाव की वजह से गौतम गंभीर को भी इस समस्या का सामना करना पड़ा था। गौतम गंभीर को दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में गिना जाता है।

रिपोर्ट के मुताबिक श्रीलंका दौरे में गौतम गंभीर ने अपना हेयर ट्रांसप्लांट कराया था। उन्होंने प्रसिद्ध श्रीलंका के मसाज थेरेपी से यह ट्रीटमेंट कराई थी।

আরো ताजा खबर

ZIM vs IND: मेजबानों को तीसरे टी20 में 35 रनों से हराकर, भारत ने जिम्बाब्वे का सीरीज में 3-0 से किया क्लीनस्वीप

ZIM vs IND 3rd T20i (Image Credit- Twitter X) जिम्बाब्वे और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच आज 26 जुलाई, रविवार...

एक्शन मोड में बीसीसीआई, यूके दौरे पर खराब प्रदर्शन को लेकर बोर्ड करेगा हाई लेवल मीटिंग 

Team India (Image Credit- Twitter X) जिम्बाब्वे के खिलाफ जारी टी20 सीरीज के समाप्त होने के बाद, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) यूके दौरे पर हुए खराब प्रदर्शन को लेकर...

ZIM vs IND: दूसरे टी20 में भारत ने जिम्बाब्वे के सामने जीत के लिए रखा 193 रनों का लक्ष्य, सूर्यवंशी ने खेली तूफानी पारी 

ZIM vs IND (Image Credit- Twitter X) जिम्बाब्वे और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच आज 26 जुलाई, रविवार को हरारे...

26 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ZIM vs IND, 3rd T20I: टॉस जीतकर भारत ने बल्लेबाजी चुनी, किए दो बदलाव; प्लेइंग XI पर डालें नजर हरारे स्पोर्ट्स क्लब...