Skip to main content

ताजा खबर

‘यह सीरीज जसप्रीत बुमराह के लिए याद की जाएगी’ जारी BGT सीरीज में गेंदबाज की पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने की जमकर तारीफ

Jasprit Bumrah & Sam Konstas (Photo Source: X)

ऑस्ट्रेलिया और भारत (AUS vs IND) के बीच इस समय बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी (BGT) टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। तो वहीं अभी तक इस सीरीज में भारतीय टीम की ओर से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) कमाल की गेंदबाजी करते हुए नजर आए हैं। बुमराह ने टीम इंडिया की गेंदबाजी का भार अकेले ही अपने कंधों पर ले लिया है।

खबर लिखे जाने तक जारी BGT सीरीज में बुमराह खेले गए चार मैचों की आठ पारियों में 13.24 औसत से कुल 29 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। बुमराह के अलावा जारी सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज 16 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर मौजूद हैं।

जसप्रीत बुमराह की इस भारतीय क्रिकेटर ने की जमकर तारीफ

बता दें कि जारी सीरीज में बुमराह के प्रदर्शन को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर और जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) जमकर तारीफ करते हुए नजर आए हैं। बुमराह के प्रदर्शन को लेकर अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड एक वीडियो के माध्यम से चोपड़ा ने कहा-

जस्सी जैसा कोई नहीं। वो कैसा गेंदबाज है, एक जादूगर है जो कुछ भी कर सकता है। बुमराह अकेले ऐसे खिलाड़ी हैं। सैम कोंटास ने पहली पारी में कुछ किया था, एक स्पैल में 34 रन और एक ओवर में उन्होंने 19 रन भी दिए थे। इसलिए, दूसरी पारी में उन्होंने एक इनस्विंगर गेंद फेंकी और गेंद उनके स्टंप्स पर लगी।

आकाश ने आगे कहा- ये तो बस शुरुआत है, लेकिन जिस तरह से वह इस सीरीज में गेंदबाजी कर रहे हैं, हमें नहीं पता कि यह बीजीटी सीरीज किस ओर जाएगी, लेकिन अंत में यह सीरीज जसप्रीत बुमराह के लिए याद की जाएगी। क्योंकि ऐसा बहुत ही कम बार होता है कि जब बुमराह जैसा कोई गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया जाता है और लगातार अच्छी गेंदबाजी करता है।

আরো ताजा खबर

5 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ENG vs IND, 2nd T20I: इंग्लैंड ने 191 रन का लक्ष्य हासिल कर 1-0 की बढ़त बनाई ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए...

Women’s T20 World Cup 2026: फाइनल से पहले कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने बढ़ाया इंग्लैंड का हौसला

Women’s T20 World Cup 2026 (Image credit Twitter – X) आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 40 रन से हराकर फाइनल में...

ENG vs IND: भारत ने दूसरे टी20 में टाॅस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू के साथ ही रच दिया इतिहास 

ENG vs IND (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मैचों की जारी टी20आई सीरीज का दूसरा मैच आज 4 जुलाई, शनिवार को मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड...

महिला टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने के बाद परिवार से मिलके भावुक हुई इंग्लिश पेसर लाॅरेन बेल, देखें वायरल वीडियो

Women’s T20 World Cup 2026: Lauren Bell (Image credit Twitter – X) आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर इंग्लैंड ने फाइनल में जगह...