
Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X)
भारतीय क्रिकेट टीम बहुप्रतीक्षित बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया का सामना करने के लिए तैयार है। गौरतलब है कि इस सीरीज का पहला मैच 22 नवंबर से पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाएगा। तो वहीं इस मैच में टीम इंडिया की कप्तानी जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) करते हुए नजर आएंगे, क्योंकि अपने दूसरे बच्चे के जन्म के चलते रोहित इस मैच में नहीं खेल रहे हैं।
बुमराह को रोहित की अनुपस्थिति में कप्तान बनाए जाने की घोषणा की जा चुकी है, जो इस दौरे पर टीम इंडिया के उपकप्तान भी हैं। इस दिग्गज तेज गेंदबाज ने खेल की पूर्वसंध्या पर मुख्य भूमिका निभाई और भारत का नेतृत्व करने की संभावना के बारे में बात की है।
बुमराह ने खुलासा किया कि इतनी प्रतिष्ठित और ऐतिहासिक सीरीज में भारत का नेतृत्व करना कितना बड़ा सम्मान है, उन्होंने कहा कि रोहित और कोहली की तरह ही उनका नेतृत्व करने का अपना तरीका है।
Jasprit Bumrah ने दिया बड़ा बयान
बता दें कि पर्थ में होने वाले पहले टेस्ट मैच से पहले आयोजित प्री मैच काॅन्फ्रेंस में बुमराह ने कहा- यह (कप्तानी) सम्मान की बात है, मेरा अपना तरीका है, विराट अलग थे रोहित अलग थे, लेकिन मेरा अपना तरीका है। यह एक विशेषाधिकार है।
मैं इसे एक पद के रूप में नहीं लेता, मुझे जिम्मेदारी लेना पसंद है। मैंने पहले रोहित से बात की थी, लेकिन यहां आने के बाद मुझे टीम का नेतृत्व करने के बारे में थोड़ी स्पष्टता मिली है।
बुमराह ने आगे टीम और मोहम्मद शमी को लेकर कहा- हमने अपनी टीम काॅम्बिनेशन को अंतिम रूप दे दिया है। टीम के बारे में तुम्हें कल पता चल जाएगा। शमी टीम का एक अभिन्न अंग रहे हैं और मैनेजमेंट उनपर कड़ी नजर रख रहा है। यदि सब कुछ ठीक रहा, तो आप उसे यहां (ऑस्ट्रेलिया में) भी देख सकते हैं।
IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने टाॅस जीतकर RR के खिलाफ गेंदबाजी का किया फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
IPL 2026: पंजाब किंग्स को 23 रनों से हराकर आरसीबी ने बनाई प्लेऑफ में जगह, पढ़ें मैच रिपोर्ट
IPL 2026 में पहुंचा ‘विजय फीवर’! वेंकटेश अय्यर ने फिफ्टी के बाद किया विजय स्टाइल सेलिब्रेशन, देखें वायरल वीडियो
IPL में ‘पर्ची सेलिब्रेशन’ पर लगेगा प्रतिबंध! पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने की BCCI से बड़ी अपील

