Skip to main content

ताजा खबर

“यह आपके लिए है पापा…”, शानदार डेब्यू के बाद हर्षित राणा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया स्पेशल पोस्ट

Harshit Rana (Photo Source: Instagram)

हर्षित राणा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भारत के लिए टेस्ट डेब्यू किया। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई घातक बल्लेबाज ट्रैविस हेड का विकेट लेकर अपने इंटरनेशनल डेब्यू को और भी ज्यादा खास बना दिया। हर्षित ने पर्थ टेस्ट मैच के पहले दिन 8 ओवरों में 33 रन देकर एक विकेट चटकाया है।

22 नवंबर को पर्थ में हर्षित राणा का सबसे बड़ा सपना सच हुआ, जिसे उन्होंने अपने पिता के साथ मिलकर देखा था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार डेब्यू के बाद हर्षित ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट साझा किया है, जो सुर्खियां बटोर रहा है।

हर्षित राणा ने शेयर किया स्पेशल पोस्ट-

हर्षित राणा ने भारत के लिए टेस्ट डेब्यू करने के बाद सोशल मीडिया पर खास पोस्ट साझा करते हुए लिखा,

CAP 316, एक सपना जो मैंने और मेरे पिता ने 13 साल पहले देखा था, आज सच हो गया है। यह आपके लिए है पापा (CAP 316🫶A dream that my father and I saw 13 years ago has come true today. This one’s for you dad🫂❤️)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by RANA (@harshit_rana_06)

22 वर्षीय हर्षित राणा ने अपने डेब्यू से पहले दिल्ली के लिए फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में 10 मैच खेले हैं। उन्होंने 24 के औसत से 43 विकेट चटकाए हैं, जिसमें दो पांच-विकेट हॉल और एक 10-विकेट हॉल शामिल है। बल्ले से हर्षित के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 14 पारियों में 42.63 के औसत से 469 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक और एक शतक शामिल है।

आपको बता दें कि, हर्षित राणा ने आईपीएल 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलने के बाद फर्स्ट-क्लास में डेब्यू किया था। उन्होंने 2024 सीजन में टीम के तीसरी बार खिताब जीतने में बड़ी भूमिका निभाई थी।

पहले दिन के खेल के बाद भारत से 83 रन पीछे है ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पर्थ में खेले जा रहे पहले टेस्ट की बात करें तो टॉस जीतकर टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करते हुए 150 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। डेब्यूटेंट नितीश कुमार रेड्डी ने 59 गेंदों में सर्वाधिक 41 रनों की पारी खेली। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश हेजलवुड ने चार विकेट चटकाए और पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, मिचेल मार्श के नाम 2-2 विकेट शामिल रहे।

पहले दिन के अंत तक ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट के नुकसान पर 67 रन बना लिए हैं। टीम अभी 83 रनों से पीछे हैं, एलेक्स कैरी (19*) और मिचेल स्टार्क (6*) नाबाद क्रीज पर मौजूद हैं। खेल के पहले दिन जसप्रीत बुमराह ने 10 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट चटकाए। वहीं, सिराज 9 ओवर में 17 रन देकर दो और हर्षित राणा 8 ओवर में 33 रन देकर एक विकेट ले चुके हैं।

আরো ताजा खबर

‘2027 वर्ल्ड कप टीम के प्रबल दावेदार’ – अश्विन ने की तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की तारीफ

Ashwin praises Anshul Kamboj, hints at 2027 WC squad spot (image via X) पूर्व भारतीय ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उभरते हुए तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की जमकर तारीफ की है।...

‘उसे टीम में होना चाहिए था’ मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास लेने के बाद रवि शास्त्री ने सेलेक्टर्स पर साधा निशाना 

Ravi Shastri and Mohammad Shami (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पिछले दो साल में कम मौके मिलने की वजह से, 13 साल...

NZ vs IND: दूसरे वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 134 रनों पर किया ढेर, गुरनूर ने झटके 4 विकेट 

NZ vs IND 2nd ODI (Image Credit- Twitter X) वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर...

गेंद ही नहीं, बल्ले से भी दिखाया दम! 3 मौके जब मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट में बल्ले से दिया अहम योगदान

3 times Mohammed Shami made crucial contributions with the bat in Tests (image via getty) मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को भारत के प्रीमियम फास्ट बॉलर मैच विनर्स में से एक...