Skip to main content

ताजा खबर

यशस्वी जायसवाल BGT 2024-25 में भारत के डेविड वाॅर्नर साबित हो सकते हैं: चेतेश्वर पुजारा

Yashasvi Jaiswal and Cheteshwar Pujara (Image Credit- Twitter X)

भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच BGT 2024-25 सीरीज का पहला मैच 22 नवंबर से पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाएगा। तो वहीं इस मैच के शुरू होने से पहले अनुभवी भारतीय खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को लेकर बड़ा बयान दिया है।

पुजारा का कहना है कि जायसवाल आगामी सीरीज में टीम इंडिया के लिए डेविड वाॅर्नर की तरह अहम भूमिका निभा सकते हैं। गौरतलब है कि 22 वर्षीय खिलाड़ी ने अभी तक भारत के लिए 14 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 56.28 की औसत से कुल 1407 रन बनाए हैं। इस दौरान जायसवाल के बल्ले से 8 अर्धशतक और 3 शतक निकले हैं। तो वहीं जायसवाल ने घरेलू परिस्थितियों में 60.61 की औसत से कुल 1091 रन बनाए हैं।

Cheteshwar Pujara ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि बीजीटी सीरीज के शुरू होने से पहले पुजारा ने स्टार स्पोर्ट्स प्रेस रूम में कहा- यशस्वी जायसवाल संभवत भारत के सबसे प्रतिभाशाली क्रिकेटरों में से एक हैं। और मुझे पूरा विश्वास है कि उसे बहुत कुछ साबित करना है, खासकर विदेशों में खेलना। लेकिन वह इस खास सीरीज में अहम भूमिका निभाएंगे। अगर हमें यह सीरीज जीतनी है, तो उनकी भूमिका सबसे अहम होने वाली है।

पुजारा ने आगे कहा- वह एक ऐसा खिलाड़ी है जो आक्रामक क्रिकेट खेलता है। वह भारत के लिए वैसी ही भूमिका निभा सकते हैं जैसी डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए निभाते थे। हमारे लिए मुझे लगता है कि उनकी बल्लेबाजी काफी अहम होगी। भारत में भी जब हम सीरीज हार रहे थे, तब उन्होंने रन बनाए, तो हम मजबूत स्थिति में नजर आए थे।

साथ ही बता दें कि इस मैच में अपने दूसरे बच्चे के जन्म के चलते, कप्तान रोहित शर्मा नहीं खेल पाएंगे। इस हिसाब से जायसवाल के साथ ओपनिंग में अभिमन्यु ईश्वरन या देवदत्त पडिक्कल में से कोई एक खेलता हुआ नजर आ सकता है।

BGT 2024-25 के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, आकाशदीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी, वाॅशिंगटन सुंदर।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: ग्लेन फिलिप्स के क्रीज पर आते ही रोहित-विराट ने किया ‘यू कांट सी मी’ सेलिब्रेशन, देखें वीडियो

Rohit Sharma and Virat Kohli Welcome Glenn Phillips with WWE-Inspired Celebration in Wellington (image via SonyLiv) 7 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान टीम इंडिया के...

‘2027 वर्ल्ड कप टीम के प्रबल दावेदार’ – अश्विन ने की तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की तारीफ

Ashwin praises Anshul Kamboj, hints at 2027 WC squad spot (image via X) पूर्व भारतीय ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उभरते हुए तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की जमकर तारीफ की है।...

‘उसे टीम में होना चाहिए था’ मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास लेने के बाद रवि शास्त्री ने सेलेक्टर्स पर साधा निशाना 

Ravi Shastri and Mohammad Shami (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पिछले दो साल में कम मौके मिलने की वजह से, 13 साल...

NZ vs IND: दूसरे वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 134 रनों पर किया ढेर, गुरनूर ने झटके 4 विकेट 

NZ vs IND 2nd ODI (Image Credit- Twitter X) वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर...