Skip to main content

ताजा खबर

यशस्वी जायसवाल ने लिया बड़ा फैसला, रणजी ट्रॉफी 2024-25 में जम्मू एंड कश्मीर के खिलाफ खेलते हुए आएंगे नजर

यशस्वी जायसवाल ने लिया बड़ा फैसला, रणजी ट्रॉफी 2024-25 में जम्मू एंड कश्मीर के खिलाफ खेलते हुए आएंगे नजर

Yashasvi Jaiswal (Photo Source: Getty Images)

भारतीय टीम के बेहतरीन सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल जम्मू एंड कश्मीर के खिलाफ 23 जनवरी से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शुरू हो रहे रणजी ट्रॉफी 2024-25 में मेजबान की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। यशस्वी जायसवाल के आने से मुंबई टीम अब पहले से भी ज्यादा मजबूत हो गई है।

बता दें कि, मुंबई ने अभी तक रणजी ट्रॉफी 2024-25 के एलीट A ग्रुप में 5 मैच खेले हैं और उनके 22 अंक है। मुंबई टीम अंक तालिका में इस समय तीसरे पायदान पर है। हाल ही में समाप्त हुई ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में जायसवाल ने शानदार प्रदर्शन किया था और 391 रन बनाए थे। वो बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। उन्होंने यहां एक शतक और दो अर्धशतक बनाया था।

भले ही टीम इंडिया को इस सीरीज में हार झेलनी पड़ी हो, लेकिन तमाम लोगों ने यशस्वी जायसवाल के प्रदर्शन की जमकर प्रशंसा की थी। हाल ही में एक रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारी ने इस बात का खुलासा किया है कि यशस्वी ने जम्मू और कश्मीर के खिलाफ मुकाबले के लिए खुद को उपलब्ध रखा है।

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारी ने कहा कि, ‘उन्होंने मुंबई के कोच ओंकार साल्वी को यह बता दिया है कि वह रणजी ट्रॉफी के अगले राउंड के लिए उपलब्ध हैं। चयन समिति आने वाले दिनों में यशस्वी जायसवाल को मुंबई टीम में जरूर शामिल करेगी।’

रणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन रहा है काफी अच्छा

बता दें कि यशस्वी जायसवाल ने अभी तक रणजी ट्रॉफी में 9 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 59 से अधिक की औसत से 833 रन बनाए हैं, जिसमें चार शतक और दो अर्धशतक शामिल है।

यही नहीं भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा को भी आज यानी 14 जनवरी को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई टीम के साथ अभ्यास करते हुए देखा गया। रोहित शर्मा वानखेड़े स्टेडियम में अजिंक्य रहाणे के साथ बल्लेबाजी कर रहे थे।

“This article is sourced from CricTracker’s feed”

আরো ताजा खबर

WBBL 2025: होबार्ट हरिकेन्स ने पर्थ स्काॅचर्स को हराकर जीता पहला WBBL खिताब, लिजले ली ने खेली तूफानी पारी

Hobart Hurricanes Women vs Perth Scorchers Women (Image Credit- Twitter/X) होबार्ट हरिकेन्स ने अपने लंबे 11 साल के इंतज़ार को ख़त्म करते हुए महिला बिग बैश लीग 2025 का ख़िताब...

“हमने एक-दूसरे से कुछ वादा किया था” रोहित शर्मा ने 10वीं सालगिरह पर रितिका सजदेह के लिए किया दिल छू लेने वाला पोस्ट

Rohit Sharma and Ritika Sajdeh (Image Credit- Twitter/X) अनुभवी भारतीय बल्लेबाज़ रोहित शर्मा ने शनिवार 13 दिसंबर को अपनी पत्नी रितिका सजदेह के साथ अपनी शादी की 10वीं सालगिरह का...

IPL 2026 Auction: 2 करोड़ के बेस प्राइस वाले 5 खिलाड़ी, जो रह सकते हैं अनसोल्ड

IPL 2026 auction (Image credit Twitter – X) IPL 2026 का ऑक्शन नजदीक है और हमेशा की तरह इस बार भी कई बड़े नाम चर्चा में हैं। लेकिन IPL में...

13 दिसंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘पहले भी वाइस-कैप्टन को ड्रॉप किया गया है’ – पूर्व बल्लेबाज चाहते हैं कि भारत शुभमन गिल की जगह सैमसन को चुने...