Skip to main content

ताजा खबर

मोहिसन नकवी से एशिया कप ट्राॅफी ना लेना खिलाड़ियों का फैसला था, BCCI का नहीं: सूर्यकुमार यादव 

Indian Cricket Team (Image Credit- Twitter X)
Indian Cricket Team (Image Credit- Twitter X)

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 28 सितंबर, रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का फाइनल मैच खेला गया। बता दें कि फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ 5 विकेट से जीत हासिल की, और 9वीं बार एशिया कप खिताब को अपने नाम किया।

हालांकि, एशिया कप जीतने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव व टीम इंडिया एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) व पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) चीफ मोहसिन नकवी से ट्राॅफी लेती हुई नजर नहीं आई। टीम इंडिया ने बिना ट्राॅफी के ही सेलेब्रेट किया। लेकिन जब दोनों टीमों के बीच मैच खत्म हो गया, तो कप्तान सूर्या ने साफ किया कि यह फैसला, खिलाड़ियों का था, ना कि बीसीसीआई का।

सूर्यकुमार यादव ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि एशिया कप फाइनल के बाद, आयोजित प्रेस काॅन्फ्रेंस में सूर्यकुमार यादव ने ट्राॅफी ना लेने को लेकर कहा- जब से मैंने क्रिकेट खेलना शुरू किया है, और जब से मैंने क्रिकेट देखना शुरू किया है, तब से मैंने ऐसा कभी नहीं देखा कि एक चैंपियन टीम को ट्रॉफी से वंचित कर दिया जाए। वह भी कड़ी मेहनत से मिली जीत, ऐसा नहीं है कि हमें यह आसानी से मिल गई। यह एक कड़ी मेहनत से हासिल किया गया टूर्नामेंट था। हम 4 सितंबर से यहाँ थे, लगातार दो अच्छे मैच खेले।

मुझे लगता है कि हम इसके हकदार थे। मैं इससे ज़्यादा कुछ नहीं कह सकता, मुझे लगता है कि मैंने इसे बहुत अच्छी तरह से समझा दिया है, मैं इसके बारे में और कुछ नहीं कह सकता। हम यह नहीं कह सकते कि हम निराश थे। लेकिन अगर आप देखें तो हमारे चेहरों पर मुस्कान थी क्योंकि हम मैदान पर थे और पोडियम पर उस पल का आनंद ले रहे थे।

सूर्या ने आगे कहा- मुझे इसके (बीसीसीआई व एसीसी के बीच किसी तरह की बात) कोई जानकारी नहीं हैं। लेकिन ट्राॅफी ना लेने का फैसला, हमनें उसी समय लिया और यह खिलाड़ियों का फैसला था। हमें ऐसा करने के लिए किसी ने नहीं कहा था।

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से दी करारी शिकस्त, लगाई जीत की हैट्रिक

Aiden Markram (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 24वां मैच आज 14 फरवरी, शनिवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी...

T20 World Cup 2026: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच के टाॅप मोमेंट, हाईलाइट्स, स्टैट व अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

T20 World Cup 2026, NZ vs SA (image via getty) दक्षिण अफ्रीका ने 14 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में न्यूजीलैंड...

T20 World Cup 2025: कोलंबो में कैसा है पाकिस्तान का टी20 ट्रैक रिकाॅर्ड? यहां जाने

Pakistan (Image Credit- Twitter X) टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला कोलंबो में खेला जाएगा। यह मैदान एक बार फिर इस...

T20 World Cup 2026: ‘मुझे बारिश चाहिए’ भारत-पाक मुकाबले से पहले पूर्व क्रिकेटर ने की अजीब मांग

India vs Pakistan T20 World Cup 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को कोलंबो के R. Premadasa Stadium में होने वाले टी20 वर्ल्ड...