Skip to main content

ताजा खबर

मोहम्मद सिराज का अपने घर में हुआ जमकर स्वागत, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भारतीय खिलाड़ी को किया सम्मानित

मोहम्मद सिराज का अपने घर में हुआ जमकर स्वागत तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भारतीय खिलाड़ी को किया सम्मानित

Mohammed Siraj (Pic Source-X)

भारतीय टीम के बेहतरीन तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को आज यानी 9 जुलाई को तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सम्मानित किया। बता दें, मोहम्मद सिराज आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम का हिस्सा थे जिन्होंने फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से हराया था। इस पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था और उन्हें एक मैच में भी हार का सामना नहीं करना पड़ा था।

मोहम्मद सिराज ने भी इस टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ी थी। इस सम्मान समारोह के दौरान तेलंगाना के चीफ मिनिस्टर रेवंत रेड्डी को मोहम्मद सिराज ने भारतीय टीम की जर्सी भी दी। इस कार्यक्रम में मंत्री कोमातिरेड्डी वेंकटरेड्डी, पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजहरुद्दीन ने भाग लिया।

भले ही मोहम्मद सिराज ने इस टूर्नामेंट के सभी मुकाबलों में भाग ना लिया हो लेकिन जितने में भी वो खेले उसमें शानदार तेज गेंदबाज ने अपनी छाप छोड़ी।

भारतीय टीम का अपने देश में हुआ शानदार स्वागत

बता दें, भारतीय टीम 4 जुलाई को बारबाडोस से अपने देश वापस लौट आई थी। उन्होंने पहले दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भारतीय टीम के खिलाड़ियों को ढेर सारी शुभकामनाएं दी और उन्हें सम्मानित भी किया। इसके बाद टीम मुंबई पहुंची जहां उनकी विक्ट्री बस परेड निकली।

भारतीय टीम का तमाम फैंस ने शानदार तरीके से स्वागत किया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भी टीम के खिलाड़ियों को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी के साथ देखकर तमाम फैंस खुशी से पागल हो गए। फिलहाल भारतीय टीम के अनुभवी खिलाड़ियों को आराम दिया गया है और युवा खिलाड़ी जिंबाब्वे दौरे पर है। मोहम्मद सिराज भी इस समय अपनी छुट्टियों का लुफ्त उठा रहे हैं और बहुत जल्द उन्हें फिर से क्रिकेट फील्ड पर वापस देखा जाएगा। जिंबाब्वे दौरे में भारतीय टीम की कप्तानी शुभमन गिल कर रहे हैं।

আরো ताजा खबर

SA20 में प्रिटोरिया कैपिटल्स की सफलता का क्रेडिट केशव महाराज ने सौरव गांगुली को दिया

Keshav Maharaj Sourav Ganguly (Image credit Twitter – X) प्रिटोरिया कैपिटल्स के कप्तान केशव महाराज ने SA20 के 2025-26 सीजन में टीम के शानदार प्रदर्शन का श्रेय मुख्य कोच सौरव...

‘यह एक बेहतरीन मौका हो सकता है’ आकाश चोपड़ा ने श्रीलंका दौरे पर आकिब नबी के इंटरनेशनल डेब्यू का समर्थन किया

Auqib Nabi (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि तेज गेंदबाज आकिब नबी के लिए श्रीलंका दौरा करियर बदलने वाला साबित हो सकता...

समरीन कौर के प्यार में लाॅक हुए अर्शदीप सिंह! रूमर्ड गर्लफ्रेंड की पोस्ट पर क्रिकेटर ने किया प्यारा कमेंट 

Arshdeep Singh with Samreen Kaur (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और पंजाबी माॅडल-एक्ट्रेस समरीन कौर की एक साथ घूमने की वीडियो, अक्सर सोशल...

बड़ी खबर! श्रीलंका दौरे के बाद शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में खेलेंगे शुभमन गिल

Shubman Gill Sher-e-Punjab T20 League Sri Lanka Test series (Image credit Twitter – X) भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल अगले कुछ हफ्तों तक लगातार क्रिकेट खेलते नजर आएंगे।...