Skip to main content

ताजा खबर

मोहम्मद शमी ने पाकिस्तान टीम के सेलेक्शन को लेकर भाई-भतीजावाद पर की टिप्पणी, तो इस पूर्व कप्तान को लगी मिर्ची 

मोहम्मद शमी ने पाकिस्तान टीम के सेलेक्शन को लेकर भाई-भतीजावाद पर की टिप्पणी, तो इस पूर्व कप्तान को लगी मिर्ची 

Mohammed Shami and Inzamam-Ul-Haq (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने हाल में ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सेलेक्शन को लेकर बड़ा बयान दिया था। इस बयान में शमी ने पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी व सेलेक्टर इंजमाम उल हक पर सवालिया निशान खड़ा किया था। शमी का कहना था कि टीम में अपने भतीजे इमाम उल हक के सेलेक्शन को लेकर वह पक्षपाती हुए थे।

शमी ने यह बयान शुभांकर मिश्रा के एक पाॅडकास्ट में बात करते हुए कहा- मुझे समझ नहीं आता कि लोगों को दूसरों (भारत) को निशाना बनाना क्यों जरूरी लगता है। अपने सेलेक्शन में सुधार करें, और एक अच्छी टीम भेजें। वे यह कर सकते हैं, क्योंकि प्रतिभा उनमें मौजूद है। लेकिन वे एक काम करें, यदि आप व्यक्तिगत संबंधों के आधार पर टीम चलाना चाहते हैं, तो इसे एक पारिवारिक टीम बना दें।

दूसरी ओर, अब शमी का यह बयान पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और कप्तान सलमान बट को पसंद नहीं आया है, और उन्होंने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। बट का कहना है कि इमाम का सेलेक्शन उनके प्रदर्शन के आधार पर हुआ है, ना कि उनके चाचा सेलेक्टर थे इसलिए।

सलमान बट ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि मोहम्मद शमी के इस रिएक्शन के बाद सलमान बट ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड एक वीडियो के माध्यम से कहा- पाकिस्तान को रिश्तों और दोस्ती के आधार पर टीमें नहीं चुननी चाहिए। मोहम्मद शमी की टिप्पणी इंजमाम उल हक को ही निशाना बनाते हुए की गई थी। लेकिन मुझे लगता है कि उनके बारे में व्यक्तिगत संबंधों के आधार पर टीम चुनने वाला बयान गलत है।

बट ने आगे कहा- यह गलत बयान है, क्योंकि अगर आप इमाम के रिकाॅर्ड्स को देखें तो वह अपने प्रदर्शन के दम पर पाकिस्तान टीम में आया था, नाकि किसी रिश्ते की वजह से। प्रदर्शन फ्लाॅप होने के बाद उन्हें टीम से हटा दिया गया था। शमी की इंजमाम पर टिप्पणी मर्यादा के विपरीत थी, और उन्हें ऐसी बातें नहीं करनी चाहिए।

আরো ताजा खबर

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...

IPL 2027 से पहले CSK और SRH के बीच हुई बड़ी ट्रेड डील, इन 4 खिलाड़ियों की हुई अदला-बदली 

CSK vs SRH (Image Credit- Twitter X) पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और एक बार की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच, आईपीएल 2027 के प्लेयर ऑक्शन...

SM Trends: 5 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो वहीं, क्रिकेट जगत शानदार...