Skip to main content

ताजा खबर

मोहम्मद शमी के सबसे सही रिप्लेसमेंट आकाश दीप हो सकते हैं: युवा खिलाड़ी की मैथ्यू हेडन ने की जमकर प्रशंसा

Akash Deep (Photo Source: X/Twitter)

ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज 22 नवंबर से शुरू हो रही है। इन दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट पर्थ में खेला जाएगा। टीम इंडिया को अगर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है तो उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज को लंबे अंतर से अपने नाम करना बेहद जरूरी है।

आगामी टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी मैथ्यू हेडन ने भारत के युवा तेज गेंदबाज आकाश दीप की जमकर प्रशंसा की है। मैथ्यू हेडन ने पर्थ में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया में तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में आकाश दीप को चुना है। मैथ्यू हेडन के मुताबिक पर्थ में मोहम्मद शमी का रिकॉर्ड हमेशा ही शानदार रहा है और आकाश दीप को भी इस सीरीज में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए देखा जा सकता है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मैथ्यू हेडन ने कहा कि, ‘आगामी टेस्ट सीरीज काफी रोमांचक होने वाली है। मैं ऑस्ट्रेलिया और इंडिया दोनों की वर्ल्ड क्लास गेंदबाजी लाइनअप को जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए देखने के लिए बेताब हूं। एक सवाल यह भी उठ रहा है कि मोहम्मद शमी की जगह टीम इंडिया में कौन लेगा जिन्होंने पर्थ में घातक गेंदबाजी की है। हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा और आकाश दीप में मैं आकाश दीप के साथ जाना चाहूंगा।

भले ही प्रसिद्ध कृष्णा ने अनौपचारिक टेस्ट मैच में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि मोहम्मद शमी के सबसे सही रिप्लेसमेंट आकाश दीप है। पर्थ और एडिलेड दोनों जगह उन्हें घातक गेंदबाजी करते हुए देखा जा सकता है।’

दोनों ही टीमों के लिए तेज गेंदबाज की खिलाड़ी साबित होंगे: मैथ्यू हेडन

पूर्व खिलाड़ी ने आगे कहा कि, ‘दोनों टीमों के लिए तेज गेंदबाजी अटैक महत्वपूर्ण होगी। तेज गेंदबाज दोनों ही टीमों के लिए की खिलाड़ी साबित होंगे। पिछले कुछ सालों में टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजी लाइनअप काफी परेशान भरी रही है। पर्थ में स्पिनर्स को भी काफी मदद मिलेगी और नाथन लियोन और वाशिंगटन सुंदर को जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए देखा जा सकता है।’

बता दें कि, दोनों ही टीमों ने आगामी टेस्ट सीरीज के लिए अभ्यास शुरू कर दिया है। टीम इंडिया पर्थ में जमकर पसीना बहा रही है। आगामी टेस्ट सीरीज दोनों ही टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाली है और गेंदबाजों के साथ-साथ बल्लेबाजों को भी धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने टाॅस जीतकर RR के खिलाफ गेंदबाजी का किया फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

DC vs RR (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 का 62वां मैच आज 17 मई को दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच खेला जा रहा है। बता दें दिल्ली...

IPL 2026: पंजाब किंग्स को 23 रनों से हराकर आरसीबी ने बनाई प्लेऑफ में जगह, पढ़ें मैच रिपोर्ट 

PBKS vs RCB (Image Credit- Twitter X) मौजूदा चैंपियन राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) ने जारी आईपीएल के मैच नंबर 61 में पंजाब किंग्स को 23 रनों से हराकर, प्लेऑफ में...

IPL 2026 में पहुंचा ‘विजय फीवर’! वेंकटेश अय्यर ने फिफ्टी के बाद किया विजय स्टाइल सेलिब्रेशन, देखें वायरल वीडियो

IPL 2026, PBKS vs RCB: Venkatesh Iyer (image via X) रविवार (17 मई) को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में क्रिकेट और पॉप कल्चर का शानदार मेल देखने...

IPL में ‘पर्ची सेलिब्रेशन’ पर लगेगा प्रतिबंध! पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने की BCCI से बड़ी अपील

‘Chit Celebration’ to be Banned in IPL! Former Indian Batsman Makes Major Appeal to BCCI (image via X) आईपीएल 2026 में खिलाड़ियों के अनोखे सेलिब्रेशन लगातार चर्चा में बने हुए...