Skip to main content

ताजा खबर

मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर बड़ी खबर आई सामने, रणजी ट्रॉफी खेलकर ही बन पाएंगे टीम इंडिया का हिस्सा

मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर बड़ी खबर आई सामने, रणजी ट्रॉफी खेलकर ही बन पाएंगे टीम इंडिया का हिस्सा

Mohammed Shami (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी चोट की वजह से पिछले कई महीनों से क्रिकेट से दूर चल रहे हैं। इसी बीच उनकी वापसी को लेकर बड़ी रिपोर्ट सामने आई है। उम्मीद जताई जा रही है कि भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी 2024-25 रणजी ट्रॉफी के साथ प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि वह उत्तर प्रदेश और बिहार के खिलाफ अपने पहले दो मैचों में से किसी एक में बंगाल का प्रतिनिधित्व करेंगे।

चूंकि मुकाबलों के बीच केवल दो दिन का अंतर है, ऐसे में उनका दोनों मैचों में खेलना संभव नहीं लग रहा है। यह भी बताया गया है कि यदि बीसीसीआई के स्टैंडर्ड के अनुसार उनकी रिकवरी अच्छी रही, तो शमी न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए जरिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अच्छी तरह से वापसी कर सकते हैं। कीवी टीम अक्टूबर के मध्य में शुरू होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारत का दौरा करेंगे।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले फिट होना चाहेंगे मोहम्मद शमी

शमी की रिकवरी स्पीड को देखते हुए, रोहित शर्मा एंड कंपनी द्वारा बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के लिए अपना दौरा शुरू करने से पहले उनके कीवी टीम के खिलाफ तीन में से कम से कम एक टेस्ट मैच में खेलने की उम्मीद है। आपको बता दें कि नवंबर में भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।

आक्रामक तेज गेंदबाज पिछले साल 50 ओवर का वर्ल्ड कप में गेंद के साथ शानदार प्रदर्शन किया था। उसके बाद वो टी20 विश्व कप 2024 टीम का हिस्सा बनने के लिए बिल्कुल तैयार थे। ODI वर्ल्ड कप में वह केवल सात पारियों में 24 विकेट लेकर अग्रणी विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में उभरे। हालाँकि, चोट के कारण शमी को खेल से दूर रहना पड़ा।

আরো ताजा खबर

रहाणे के रिटायरमेंट पर विराट कोहली का रिएक्शन, अजिंक्य को बताया टेस्ट का बेस्ट पार्टनर

Virat Kohli Ajinkya Rahane (Image credit Twitter – X) भारत के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने 30 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का ऐलान कर...

‘मुझे पक्का यकीन था कि मैं भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलूंगा’ श्रीलंका दौरे पर चुने जाने के बाद 33 साल के सारांश जैन का बड़ा बयान

Saransh Jain (Image credit Twitter – X) 33 वर्षीय स्पिन ऑलराउंडर सरांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष और धैर्य का नतीजा है। श्रीलंका के खिलाफ...

इंग्लैंड ने टेस्ट में जो रूट को नया कप्तान और स्टीफन फ्लेमिंग को कोच नियुक्त किया

Joe Root & Stephen (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने अपनी पुरुष टेस्ट टीम के लिए बड़ा फैसला लिया है। अनुभवी बल्लेबाज जो रूट...

AUS vs BAN 2026: स्कॉट बोलैंड के साथ और टेस्ट मैच खेलने में मजा आएगा – जोश हेजलवुड

Josh Hazlewood and Scott Boland (Image Credit- Twitter X) बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड का...