
Mohammed Shami (Source Instagram)
टीम इंडिया के सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इस समय बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में अपना रिहेबिलिटेशन पूरा कर रहे हैं। शमी पिछले साल नवंबर में 2023 विश्व कप खेलने के बाद क्रिकेट से दूर हो गए थे।
उसके बाद शमी ने इस साल की शुरुआत में अकिलीज़ टेंडन की सर्जरी करवाई थी, जिसके कारण वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2024 संस्करण और उसके बाद 2024 टी20 विश्व कप से भी बाहर थे। लेकिन अब मोहम्मद शमी फिर से टीम इंडिया में वापसी करने जा रहे हैं। अपने कमबैक के लिए शमी काफी कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
रविवार, 18 अगस्त को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शमी ने फैंस को अपने हालिया ट्रेनिंग सेशन की एक झलक दिखाने के लिए एक वीडियो साझा किया। उन्हें फिजियो नितिन पटेल की निगरानी में जिम में गहन वर्कआउट करते देखा गया।
शमी में वीडियो पोस्ट कर टाइटल में लिखा
“यदि आप असफल होने और पुनः प्रयास करने के लिए साहसी हैं, तो कुछ भी आपकी आपकी पहुंच से परे नहीं है।”
Shami new instagram post
“If you’re brave enough to fail and try again, nothing is beyond your reach”#shami pic.twitter.com/WFzCpT4KPD
— Shubham Srivastava (@ShubhamSri74729) August 19, 2024
मोहम्मद शमी ने 2023 वनडे विश्व कप में अपने शानदार प्रदर्शन से सुर्खियाँ बटोरीं थी। इस तेज गेंदबाज ने मेगा टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लिए, उन्होंने सिर्फ सात मैचों में 24 विकेट हासिल किए थे। बता दें कि शमी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ महत्वपूर्ण सेमीफाइनल मुकाबले में सात विकेट अपने नाम किए थे।
“हमें ऑस्ट्रेलिया में उनकी जरूरत है” – जय शाह
बीसीसीआई के सेक्रेटरी जय शाह को उम्मीद है कि मोहम्मद शमी आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले फिटनेस हासिल कर लेंगे। जय शाह ने हाल ही में पुष्टि की है कि मोहम्मद शमी इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी श्रृंखला के लिए भारतीय टीम का हिस्सा होंगे।
टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ एक इंटरव्यू के दौरान, मोहम्मद शमी और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG ) के तेज गेंदबाज मयंक यादव की फिटनेस स्थिति के बारे में पूछे जाने पर शाह ने क्या कहा:
“शमी के बारे में आपका सवाल सही है, लेकिन मैं आपको मयंक यादव के बारे में कोई जवाब नहीं दे सकता क्योंकि इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि वह टीम में होंगे या नहीं। लेकिन वह संभावित रूप से एक अच्छे तेज गेंदबाज हैं और हम उनका ख्याल रख रहे हैं। वह फिलहाल एनसीए में हैं। शमी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में होंगे क्योंकि वह अनुभवी हैं और हमें ऑस्ट्रेलिया में उनकी जरूरत है।”
वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त
विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह
5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

