Skip to main content

ताजा खबर

मैथ्यू मॉट की जगह एंड्रयू फ्लिंटॉफ बन सकते हैं इंग्लैंड के नए व्हाइट बाॅल क्रिकेट कोच: रिपोर्ट्स 

Andrew FlintoffI (Photo by Fairfax Media via Getty Images)

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो एंड्रयू फ्लिंनटॉफ (Andrew Flintoff) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के नए व्हाइट बाॅल फाॅर्मेट के कोच बन सकते हैं। तो वहीं वर्ल्ड कप 2023 और टी20 वर्ल्ड कप 2024 में इंग्लैंड टीम के प्रदर्शन के बाद, इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) वर्तमान कोच मैथ्यू माॅट के प्रदर्शन से खुश नहीं है।

साथ ही इस बात की संभावना है कि इस सप्ताह के अंत तक मैथ्यू अपनी इस भूमिका से इस्तीफा दे सकते हैं। साथ ही इंग्लैंड क्रिकेट टीम के वर्तमान कप्तान जोस बटलर की कप्तानी में संकट में नजर आ रही है। इसको लेकर ECB के मैनेजिंग डायरेक्टर राॅब की मैथ्यू माॅट और जोस बटलर से बहुत ही जल्द बातचीत कर सकते हैं।

रिपोर्ट्स की माने तो मैथ्यू माॅट जल्द ही इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि, जब नए व्हाइट बाॅल क्रिकेट कोच के लिए फ्लिंनटाॅप का नाम सामने आया था, तो इसके बाद पूर्व वर्ल्ड कप चैंपियन कैप्टन इयोन मोर्गन ने पहले ही खुद को इस भूमिका से अलग कर लिया है। लेकिन साल 2005 एशेज टेस्ट सीरीज के हीरो रहे एंड्रयू फ्लिंटॉफ का नाम, इंग्लैंड के नए लिमिटेड ओवर फाॅर्मेट के कोच बनने की रेस में सबसे आगे है।

फ्लिंटॉफ को मिला स्टुअर्ट ब्राॅड का साथ

दूसरी ओर, एंडयू फ्लिंनटाॅप के इंग्लैंड क्रिकेट टीम का नया व्हाइट बाॅल कोच बनने की खबरों की बीच पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्राॅड ने The Mirror के हवाले से कहा- वह उस उम्र के खिलाड़ियों को कोचिंग दे रहा है, जो शायद उसे उसके समय पर हीरो की तरह देखते थे।

2005 एशेज सीरीज का हीरो, फ्रेडी (फ्लिंनटाॅफ) का जो ऑरा है। हम उस शैली के बारे में बात करते हैं, जो हम खेलना चाहते है, और ऐसी टीम का अगर फ्रेडी नेतृत्व करेंगे, तो यह वास्तव में रोमांचक होगा। हम जानते हैं कि उनके पास एक शानदार क्रिकेट ब्रेन है। वह एक बहुत बड़ा क्रिकेट फैन है और उसमें बहुत ऊर्जा है।

আরো ताजा खबर

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...

IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

IND vs AFG (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज 13 जून, शनिवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच धर्मशाला...