Skip to main content

ताजा खबर

मैं स्पिन गेंदबाजी कोच बनना चाहूंगा: Crictracker के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान राहुल शर्मा ने किया बड़ा खुलासा

मैं स्पिन गेंदबाजी कोच बनना चाहूंगा: Crictracker के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान राहुल शर्मा ने किया बड़ा खुलासा

Rahul Sharma (Pic Source-Twitter)

भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर राहुल शर्मा इस समय लीजेंड्स लीग क्रिकेट में इंडिया कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए नजर आ रहे हैं। राहुल शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में टीम इंडिया की ओर से कुल 6 मुकाबले खेले जिसमें उन्होंने 9 विकेट झटके।

हाल ही में Crictracker के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में उन्होंने कई चीजों को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

सवाल: इस समय आप LLC खेल रहे हैं। पहले जो खिलाड़ी थे वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद लीग क्रिकेट में भाग नहीं ले पाते थे। आपको क्या लगता है कि इस टूर्नामेंट का कितना महत्व है?

राहुल शर्मा: काफी अच्छी बात है क्योंकि टीम इंडिया में भी हम लोगों ने एक साथ काफी मैच खेले हैं। हम लोगो को साथ में खेलने में भी मजा आता है और एक दूसरे से मुलाकात भी होती है।

आईपीएल बड़ा टूर्नामेंट है और वहां से लोग संन्यास लेने के बाद इस लीग में खेलते हुए नजर आ रहे हैं। शिखर भाई हैं उन्होंने भी पहली बार इस लीग में भाग लिया है और मुझे उनको खेलते हुए देखना काफी अच्छा लग रहा है।

सवाल: शिखर धवन ने हाल ही में क्रिकेट के सभी प्रारूप से संन्यास ले लिया है। क्या आपको लगता है कि उन्हें और भी मौके दिए जाने चाहिए थे?

राहुल शर्मा: खिलाड़ियों को पता होता है कि उन्हें कब संन्यास लेना चाहिए और कब नहीं। जैसे मैं भी खेल रहा था और हाल ही में मैंने भी यह फैसला लिया। यह शिखर भाई की सोच है और मैं इसको लेकर कुछ भी नहीं कह सकता हूं।’

सवाल: एक लेग स्पिनर के रूप में आप टीम इंडिया की ओर से खेले। युजवेंद्र चहल की बात की जाए तो उन्होंने कुलदीप के साथ मिलकर काफी अच्छी गेंदबाजी की लेकिन उन्हें अब मौके नहीं मिल रहे हैं। क्या टीम इंडिया में अपनी जगह बनाने के लिए आपको ऑलराउंडर के रूप में खेलना चाहिए या फिर अपनी गेंदबाजी में वेरिएशन लाना चाहिए?

राहुल शर्मा: चहल लगातार अच्छा खेल रहे हैं। काउंटी में भी उन्होंने धमाकेदार प्रदर्शन किया है। लेकिन इस समय खेल जैसे-जैसे बदल रहा है वैसे बल्लेबाजी भी जरूरी होती जा रही है। इसमें कोई शक नहीं है कि चहल बेहतरीन गेंदबाज है और मैं खुद उनकी प्रशंसा करता हूं। उन्हें अपनी बल्लेबाजी में भी बदलाव करना जरूरी है।

एक बात यह भी है कि यह कप्तान और कोच पर निर्भर करता है कि उन्हें टीम कैसी चाहिए। अभी गौतम भाई भी है। उनको फैसले लेने होंगे। गौतम भाई को भी मैच विनर गेंदबाज चाहिए।

सवाल: हाल ही में विराट कोहली और रोहित शर्मा ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। आपको नहीं लगता कि उन्होंने जल्दबाजी की?

राहुल शर्मा: यह देखिए इन दोनों ही खिलाड़ियों का फैसला रहा। टी20 फॉर्मेट तेज खेल का प्रारूप है। रोहित और विराट दोनों ही दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक है। रोहित शर्मा ने टी20 के सभी वर्ल्ड कप में भाग लिया है और यह कोई छोटी बात नहीं है। मेरे हिसाब से जो भी फैसला लिया गया वह दोनों ने अपनी मर्जी से लिया।

सवाल: विराट कोहली को पिछले कुछ समय में स्पिनर्स के खिलाफ परेशान होते हुए देखा गया है। आप खुद एक लेग स्पिनर है। विराट कोहली की इस परेशानी को लेकर आप क्या कहना चाहेंगे?

राहुल शर्मा: मैं विराट कोहली को लेकर क्या ही बोल सकता हूं। मैं उन्हें बचपन से जानता हूं। वो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक है। उनको लेकर बोलने वाला मैं कोई भी नहीं हूं। हां, बात रही परेशान होने की तो कोहली जबरदस्त बल्लेबाज है और साथ ही बल्लेबाजों के साथ ऐसा देखा जाता है कि उन्हें कभी-कभी परेशानी होती है लेकिन यह हमेशा की बात नहीं है।

हमने पहले भी देखा था कि एक दौरें में जेम्स एंडरसन ने लगातार आउट किया था लेकिन बाद में वो कोहली का विकेट एक बार भी नहीं ले पाए थे। क्रिकेट में यह सब चलता रहता है।

सवाल: चाहे आईपीएल हो या कुछ और, आपने कई कप्तानों की कप्तानी में खेला है। आपके हिसाब से कौनसा कप्तान सबसे अच्छा रहा है?

राहुल शर्मा: हर कप्तान की कप्तानी अलग-अलग होती है लेकिन मुझे महेंद्र सिंह धोनी और एडम गिलक्रिस्ट की कप्तानी में खेलना बहुत ही अच्छा लगा है। LLC में भी इयान बेल की कप्तानी भी उनकी तरह ही है। इन तीनों का यही मानना है कि गेंदबाज को उनके हिसाब से गेंदबाजी करने को दी जाए। यह तीनों गेंदबाजों को खुली छूट देते हैं कि उन्हें जैसी गेंदबाजी करनी है करने दी जाए और यही मुझे अच्छा लगता है।

सवाल: आपके हिसाब से कौनसा लेग स्पिनर ऐसा है जो टीम इंडिया की ओर से तीनों ही फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन कर सकता है?

राहुल शर्मा: मानव सुथार और सारांश जैन। इन दोनों ने हीं भारतीय घरेलू क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और मैंने दोनों को काफी नजदीक से गेंदबाजी करते हुए देखा है। रविचंद्रन अश्विन और जडेजा के बाद यह खिलाड़ी टीम इंडिया की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नजर आ सकते हैं।

सवाल: आईपीएल में आपको किस भूमिका में काम करते हुए देखा जा सकता है?

राहुल शर्मा: इंडियन प्रीमियर लीग में मैं स्पिन गेंदबाजी कोच बनना चाहूंगा चाहे कोई भी फ्रेंचाइजी मुझे यह मौका दे। मैंने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में लेवल 2 भी पार कर लिया है। मैं जल्दबाजी नहीं करना चाहता हूं और जब मैं पूरी तरीके से क्रिकेट खेलना छोड़ दूंगा तभी कोच के रूप में काम करता हुआ नजर आऊंगा।

कमेंट्री का लुफ्त मैं काफी अच्छी तरह से उठा रहा हूं। रवि बिश्नोई को मैं देख रहा था और मैंने उसे कुछ महत्वपूर्ण चीजों के बारे में बताया। यह देखकर अच्छा लगा कि उन्होंने मेरी बात मानी और अपनी गेंदबाजी में बहुत थोड़ा सा सुधार किया।

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. एंकल की चोट के कारण शादमान इस्लाम दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को सिलहट में वेस्टइंडीज...

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...