
(Image Credit- Twitter X)
साल 2023 में अपनी शुरुआत से ही SA20 बहुत सारे क्रिकेट फैंस को आकर्षित करने में सफल रही है। तो वहीं इस टूर्नामेंट की सभी 6 टीमों का मालिकाना हक भी आईपीएल फ्रेंचाइजियों के पास ही है। SA2 लीग ने क्वालिटी और मनोरंजन के मुकाबले में कुछ-कुछ आईपीएल की तरह ही सफलता हासिल की है।
टूर्नामेंट का आगामी सीजन 9 जनवरी 2025 से शुरू होने वाला है। तो वहीं इस टी20 लीग के शुरू होने से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक जिन्होंने इस साल इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी, को लेकर काफी चर्चा देखने को मिल रही है। बता दें कि वह आगामी टूर्नामेंट में पार्ल राॅयल्स के लिए खेलते हुए नजर आने वाले हैं, और वह इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बनने के लिए तैयार हैं।
दूसरी ओर, SA20 के ब्रांड एंबेसडर और पूर्व अफ्रीकी तेज गेंदबाज एलन डोनाल्ड (Allan Donald) ना सिर्फ कार्तिक के टूर्नामेंट में हिस्सा लेने पर खुशी व्यक्त की है, बल्कि विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों को भी टूर्नामेंट में खेलते हुए देखना चाहते हैं।
Allan Donald ने दिया बड़ा बयान
बता दें कि SA20 के आगामी सीजन के शुरू होने से पहले, एलन डोनाल्ड ने स्टार स्पोर्ट्स के हवाले से कार्तिक को लेकर कहा- जब मैंने उसे टूर्नामेंट में आते हुए देखा, तो मुझे लगता है कि यह अद्भुत है। वह एक शानदार भारतीय टैलेंट है, जो एक बुद्धिमान क्रिकेटर है। कमेंट्री के दौरान मुझे उसे सुनना पसंद है। एक ऐसा खिलाड़ी को जो अनुभवी होने के साथ भारतीय और आईपीएल का अनुभव रखता है, उसे खेलते हुए देखना अद्भुत होगा।
डोनाल्ड ने आगे कहा- अगर मैं टूर्नामेंट में और भारतीय खिलाड़ियों को खिलाने को लेकर बात करूं, तो मैं उन खिलाड़ियों को कहां से लाना शुरू करूं? अगर यह बल्लेबाज होता तो मैं विराट कोहली हूं, और गेंदबाज तो जसप्रीत बुमराह। दोनों का टूर्नामेंट से जुड़ना इसे एक अलग लेवल ले जाएगा, और सोचिए यह टूर्नामेंट कितना बड़ा हो सकता है।
वनडे टीम से जुड़ने से पहले तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे तिलक वर्मा: रिपोर्ट्स
NZ vs IND 2026: भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में इन 3 बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन
NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-3 गेंदबाज
भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

