Skip to main content

ताजा खबर

मैं रिहैब में रोज टीम इंडिया की जर्सी को देखता था: मोहम्मद शमी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जबरदस्त वापसी के लिए है पूरी तरह से तैयार

Mohammad Shami. (Image Source: Getty Images)

भारतीय टीम के बेहतरीन तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया कि जब वो अपनी चोट से ठीक हो रहे थे तब रिहैबिलिटेशन के दौरान शानदार खिलाड़ी रोज अपने आप को प्रोत्साहित करने के लिए भारतीय जर्सी देखते थे। बता दें कि, मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया की ओर से अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबले 2023 वनडे वर्ल्ड कप के दौरान खेला था।

मोहम्मद शमी ने 7 मैच में 11 के नीचे के औसत से 24 विकेट झटके थे। पिछले साल फरवरी में मोहम्मद शमी चोटिल हो गए थे। यही वजह है कि अनुभवी खिलाड़ी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भाग नहीं ले पाए। हालांकि आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले मोहम्मद शमी ने अपनी फिटनेस को लेकर बड़ा खुलासा किया। उनका खुद का यह मानना है कि अब भारतीय खिलाड़ी पूरी तरह से फिट है और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में उन्हें भी टीम इंडिया की ओर से खेलते हुए देखा जा सकता है।

शमी ने आनंद बाजार पत्रिका में बात करते हुए कहा कि, ‘अगर ऊपर वाला चाहे तो सब कुछ मुमकिन है। खिलाड़ी के लिए खेल ही सबसे ज्यादा जरूरी है और इसके बिना उनकी जिंदगी कुछ नहीं है। मैं जिंदगी का लुफ्त कैसे उठाऊंगा अगर मैं गेंद ही नहीं पकड़ रहा हूं तो। जिंदगी बहुत मुश्किल रही है मैं बस इतना ही कह सकता हूं लेकिन अपने देश के लिए खेलना हमेशा ही प्रोत्साहित रहा है। अपने रिहैब में मैं टीम इंडिया की जर्सी रोज देखता था।’

बंगाल की ओर से खेलने ऐसा लगता है कि मैं अपनी शुरुआती दिनों में वापस आ चुका हूं। यह मुझे ऊर्जा देता है और काफी खुशी भी महसूस होती है।’

19 फरवरी से शुरू हो रही है चैंपियंस ट्रॉफी 2025

बता दें कि, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। अभी तक आगामी टूर्नामेंट को लेकर भारतीय टीम की घोषणा नहीं हुई है। हालांकि सभी का यही मानना है कि मोहम्मद शमी को टीम इंडिया में जरूर शामिल किया जाना चाहिए। हाल ही में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैच की टेस्ट सीरीज खेली थी। इस टेस्ट सीरीज को ऑस्ट्रेलिया ने 3-1 से अपने नाम किया था।

भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन स्टेटस सीरीज में काफी खराब रहा था और यही वजह है कि तमाम लोग मोहम्मद शमी को टीम इंडिया की ओर से फिर से धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए देखना चाहते हैं। टीम इंडिया के चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सभी मैच UAE में खेले जाएंगे।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: दूसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND 2026 (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला...

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें, भारत के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज से बाहर हुआ ये खिलाड़ी 

Devon Conway (Pic SOurce-Twitter) भारत के खिलाफ जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज के बीच न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बता दें...

CSK से अलग होने के बाद, ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़े माइक हसी, इन भूमिकाओं में आएंगे नजर 

Mike Hussey (Image Credit- Twitter X) आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खिलाड़ी और बतौर बल्लेबाजी कोच 8 साल काम करने के बाद, पूर्व दिग्गज बल्लेबाज व मिस्टर क्रिकेट...

6 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2027 से पहले CSK और SRH के बीच हुई बड़ी ट्रेड डील, इन 4 खिलाड़ियों की हुई अदला-बदली पांच बार की...