Skip to main content

ताजा खबर

मैं पर्थ टेस्ट में नंबर तीन पर केएल राहुल को बल्लेबाजी करते हुए देखना चाहता हूं: चेतेश्वर पुजारा

Cheteshwar Pujara And KL Rahul (Pic Source-X)

ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 22 नवंबर से पर्थ में हो रही है। पर्थ टेस्ट मैच में इस चीज पर काफी सवाल उठ रहे हैं कि किसे नंबर तीन पर बल्लेबाजी करनी चाहिए। दरअसल शुभमन गिल का पहले टेस्ट में खेलना काफी मुश्किल लग रहा है क्योंकि कुछ दिन पहले अभ्यास करते समय उनके अंगूठे में चोट लग गई थी।

इसी चीज को लेकर अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने अपना पक्ष रखा है। चेतेश्वर पुजारा के मुताबिक केएल राहुल नंबर तीन पर काफी अच्छी बल्लेबाजी कर सकते हैं और तमाम फैंस का दिल जीत सकते हैं।

चेतेश्वर पुजारा ने स्टार स्पोर्ट्स के ‘प्रेस रूम’ शो में बात करते हुए कहा कि, ‘मुझे बल्लेबाजी क्रम के बारे में कुछ भी नहीं पता है लेकिन मैं राहुल को नंबर तीन पर यह भूमिका निभाते हुए देखना चाहता हूं। उनके पास दबाव झेलने का काफी अनुभव है। मैंने सुना है कि देवदत्त पडिक्कल को नंबर तीन पर बल्लेबाजी दी जा सकती है लेकिन इस क्रम में केएल राहुल का काम ज्यादा आसान हो जाएगा। केएल राहुल के पास यह क्षमता है कि वो जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों के ऊपर दबाव डाल सकते हैं।’

पहले टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया है तैयार

पिछले काफी समय से टीम इंडिया पर्थ में जमकर अभ्यास कर रही है। पहले टेस्ट मैच में रोहित शर्मा को खेलते हुए नहीं देखा जाएगा। उनकी अनुपलब्धता में टीम इंडिया की कप्तानी जसप्रीत बुमराह करेंगे। फिलहाल तमाम भारतीय फैंस यही दुआ कर रहे होंगे कि टीम इंडिया जबरदस्त प्रदर्शन करें और इस टेस्ट सीरीज को अपने नाम करें।

बता दें कि, अगर टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस चक्र के फाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है तो उन्हें आगामी टेस्ट सीरीज में कम से कम चार मुकाबले जीतने होंगे। अगर केएल राहुल को प्लेइंग XI में जगह मिलती है तो उन्हें अच्छी बल्लेबाजी करना बेहद जरूरी है।

 

আরো ताजा खबर

IPL 2026 में पहुंचा ‘विजय फीवर’! वेंकटेश अय्यर ने फिफ्टी के बाद किया विजय स्टाइल सेलिब्रेशन, देखें वायरल वीडियो

IPL 2026, PBKS vs RCB: Venkatesh Iyer (image via X) रविवार (17 मई) को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में क्रिकेट और पॉप कल्चर का शानदार मेल देखने...

IPL में ‘पर्ची सेलिब्रेशन’ पर लगेगा प्रतिबंध! पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने की BCCI से बड़ी अपील

‘Chit Celebration’ to be Banned in IPL! Former Indian Batsman Makes Major Appeal to BCCI (image via X) आईपीएल 2026 में खिलाड़ियों के अनोखे सेलिब्रेशन लगातार चर्चा में बने हुए...

IPL 2026 टिकट घोटाला: विराट कोहली के मैचों के लिए ब्लैक में बिके ₹80,000 के टिकट, DDCA अधिकारी के शामिल होने का शक

IPL Black Tickets (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 के दौरान टिकटों की कालाबाजारी को लेकर एक बड़ा खुलासा सामने आया है। दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के...

17 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. IPL 2026: वेंकटेश अय्यर ने शानदार अर्धशतक जड़ा, जिसके दम पर RCB ने पंजाब किंग्स को 223 रनों का लक्ष्य दिया रविवार (17...