Skip to main content

ताजा खबर

मैं नहीं चाहता कि रोहित शर्मा इस तरह बाहर जाए: भारतीय कप्तान को मिला इरफान पठान का सपोर्ट

मैं नहीं चाहता कि रोहित शर्मा इस तरह बाहर जाए: भारतीय कप्तान को मिला इरफान पठान का सपोर्ट

Rohit Sharma and Irfan Pathan (Photo Source: Getty Images)

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा पिछले काफी समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। ऐसी भी रिपोर्ट सामने आ रही है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच में रोहित शर्मा को प्लेइंग XI से बाहर किया जा सकता है।

बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस समय टीम इंडिया पांच मैच की टेस्ट सीरीज खेल रही है। इस टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा अभी तक अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं। हाल ही में भारतीय कप्तान को लेकर पूर्व खिलाड़ी इरफान पठान ने बड़ा बयान दिया है। इरफान पठान का मानना है कि रोहित शर्मा को अपने इस फेज से बाहर निकलने के लिए लड़ना चाहिए।

इरफान पठान ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट किया कि, ‘यह मेरी व्यक्तिगत राय है। रोहित शर्मा को इस फेज से बाहर निकलने के लिए लड़ना चाहिए। मैं नहीं चाहता कि रोहित शर्मा इस तरह बाहर जाए। उन्होंने भारतीय क्रिकेट के लिए काफी कुछ किया है और मुझे पूरी उम्मीद है कि उनके पास इसको बदलने की काबिलियत है।

यह इस सीरीज का अंतिम और महत्वपूर्ण टेस्ट मैच है और उनका अनुभव भी इसमें काफी कारगर साबित होगा। जो भी फैसला लेना है वो इस सीरीज के बाद लिया जाए। रोहित शर्मा काफी अच्छे खिलाड़ी हैं।’

यह भी पढ़े:- IND vs AUS: 5th Test: स्टैट्स प्रिव्यू और इस मैच में प्लेयर्स द्वारा बनने वाले रिकार्ड्स पर डालिए एक नजर

यह रहा इरफान पठान का ट्वीट:

5 मैच की टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 की बढ़त बनाई हुई है। टीम इंडिया को अगर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है तो उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम टेस्ट को जीतना बेहद जरूरी है। पहले टेस्ट मैच को जीतने के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ी इस सीरीज में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच पांचवा अंतिम टेस्ट मैच 3 जनवरी से सिडनी के सिडनी क्रिकेट स्टेडियम में शुरू हो रहा है। अब यह देखना बेहद रोमांचक होगा की टीम इंडिया इस टेस्ट मैच में कैसा प्रदर्शन करती है। फिलहाल आगामी टेस्ट के लिए मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग XI की घोषणा कर दी है।

“This article is sourced from CricTracker’s feed”

আরো ताजा खबर

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं बड़े गेम चेंजर

Dewald Brevis (Image Credit- Twitter X) आईपीएल के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस बार आईपीएल की शुरुआत 28...

IPL 2026: आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं गेम चेंजर

IPL 2026 RCB (Image credit Twitter – X) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल...

The Hundred 2026: सनराइजर्स लीड्स में अबरार अहमद की भागीदारी पर संशय, इंटरनेशनल शेड्यूल है बड़ी वजह

Abrar Ahmed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर अबरार अहमद की द हंड्रेड 2026 में भागीदारी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। वह इस टूर्नामेंट में सनराइजर्स लीड्स के...

रिपोर्ट: IPL 2026 में अजिंक्य रहाणे कर सकते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी

Ajinkya Rahane set to lead KKR in IPL 2026 (image via getty) अजिंक्य रहाणे आगामी आईपीएल 2026 सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान के तौर पर बने रहने...