Skip to main content

ताजा खबर

‘मैं नहीं चाहता कि अगर मैं कीपर के रूप में खेलूं और वे मुझे सेलेक्ट करें’ न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड को Glenn Phillips की दो टूक

‘मैं नहीं चाहता कि अगर मैं कीपर के रूप में खेलूं और वे मुझे सेलेक्ट करें’ न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड को Glenn Phillips की दो टूक

Glenn Phillips. (Photo Source: Twitter)

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips) ने हाल में ही अपने बदलाव को लेकर बात की है, और बताया है कि वह कैसे एक विकेटकीपर से दुनिया के बेहतरीन फील्डर्स में से एक बन गए हैं।

तो वहीं इसको लेकर 27 वर्षीय खिलाड़ी ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि उन्हें विकेटकीपिंग करना, बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता है और जब उन्हें बैक इंजरी हुई, तो उन्होंने इस बात को लेकर और ज्यादा मुखरता के साथ बात करना शुरू किया है।

साथ ही फिलिप्स ने न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड को साफ शब्दों में कह दिया है कि अगर एक विकेटकीपर के तौर पर वे उन्हें टीम में चुनना चाहते हैं, तो वे उन्हें सेलेक्ट ना करें। गौरतलब है कि साल 2017 में अपने डेब्यू के बाद से फिलिप्स सिर्फ एक बार ही ऑलराउंडर के तौर पर टीम में चुने गए हैं, जबकि हर बार उन्हें विकेटकीपर के तौर पर ही कीवी टीम में जगह मिलती है।

ग्लेन फिलिप्स ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही Wisden के साथ एक इंटरव्यू में ग्लेन फिलिप्स ने कहा- मुझे बैक इंजरी से पहले लंबे समय तक विकेटकीपिंग करना पसंद नहीं था, लेकिन इस इंजरी के बाद इसे ना करने का बहाना मिल गया। इसकी शुरुआत न्यूजीलैंड क्रिकेट को यह बताने से हुई कि मैं नहीं चाहता कि अगर मैं विकेटकीपर के रूप में खेलूं तो वो मेरा चयन करें।

फिलिप्स ने आगे कहा- मैं अपने स्किल के साथ करियर की नाव में उतर गया और शुक्र है कि इसने मेरे लिए काम किया। जुनून के साथ कुछ ऐसा काम करने से मुझे नफरत है, लेकिन मैं वो काम करूंगा जिसमें मुझे मजा आ रहा है।

दूसरी ओर, फिलिप्स के खेल में भी यह बदलाव देखने को मिला है। बतौर विकेटकीपर टी20 फाॅर्मेट में उनका औसत 18.4 और स्ट्राइक रेट 117.94 का है। तो वहीं जब वह टीम के साथ बतौर ऑलराउंडर खेलते हैं, तो उनका औसत 34.28 और स्ट्राइक रेट 143.67 का है।

আরো ताजा खबर

SA20 में प्रिटोरिया कैपिटल्स की सफलता का क्रेडिट केशव महाराज ने सौरव गांगुली को दिया

Keshav Maharaj Sourav Ganguly (Image credit Twitter – X) प्रिटोरिया कैपिटल्स के कप्तान केशव महाराज ने SA20 के 2025-26 सीजन में टीम के शानदार प्रदर्शन का श्रेय मुख्य कोच सौरव...

‘यह एक बेहतरीन मौका हो सकता है’ आकाश चोपड़ा ने श्रीलंका दौरे पर आकिब नबी के इंटरनेशनल डेब्यू का समर्थन किया

Auqib Nabi (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि तेज गेंदबाज आकिब नबी के लिए श्रीलंका दौरा करियर बदलने वाला साबित हो सकता...

समरीन कौर के प्यार में लाॅक हुए अर्शदीप सिंह! रूमर्ड गर्लफ्रेंड की पोस्ट पर क्रिकेटर ने किया प्यारा कमेंट 

Arshdeep Singh with Samreen Kaur (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और पंजाबी माॅडल-एक्ट्रेस समरीन कौर की एक साथ घूमने की वीडियो, अक्सर सोशल...

बड़ी खबर! श्रीलंका दौरे के बाद शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में खेलेंगे शुभमन गिल

Shubman Gill Sher-e-Punjab T20 League Sri Lanka Test series (Image credit Twitter – X) भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल अगले कुछ हफ्तों तक लगातार क्रिकेट खेलते नजर आएंगे।...