Skip to main content

ताजा खबर

‘मैं तुम्हारे बेटे के साथ खेलने के बाद, रिटायरमेंट लूंगा’ पृथ्वी शॉ के संन्यास वाले सवाल पर पीयूष चावला ने ली चुटकी

Piyush Chawla (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी स्पिनर पीयूष चावला (Piyush Chawla) भले ही इन दिनों टीम इंडिया से दूर हो, लेकिन वह लगातार इंडिया प्रीमियर लीग (IPL) में खेलते हुए नजर आते हैं। बता दें कि 35 वर्षीय चावला भारतीय टीम के लिए साल 2012 में आखिरी बार खेलते हुए नजर आए थे।

टी20 वर्ल्ड कप 2007 और वर्ल्ड कप 2011 चैंपियन भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे चावला, आईपीएल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों में से एक हैं। हालांकि, अगर एक खिलाड़ी में क्रिकेट खेलने का जज्बा है, तो उम्र कुछ भी मायने नहीं रखती है। उदाहरण के लिए आप पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी को ही देख सकते हैं, जो 43 साल के होने के बाद भी लगातार चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

दूसरी ओर, हाल में ही पीयूष चावला शुभंकर मिश्रा के यूट्यूब चैनल पर एक पाॅडकास्ट में नजर आए हैं। इस पाॅडकास्ट में चावला ने अपने प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से जुड़ी अलग-अलग चीजें पर बात की है। तो वहीं उन्होंने इस पाॅडकास्ट पर भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शाॅ से जुड़ा एक मजेदार किस्सा भी सुनाया है।

चावला ने बताया कि एक बार उनकी उम्र को लेकर शाॅ ने उनसे क्रिकेट खेलने को लेकर कहा- पीसी भाई अब बस भी करो। तो चावला ने शाॅ के इस सवाल का जबाव देते हुए कहा- मैंने सचिन पाजी के साथ खेला है और अब उनके बेटे के साथ खेल रहा हूं। मैं आपके साथ खेल रहा हूं और आपके बेटे के साथ खेलने के बाद मैं रिटायरमेंट ले लूंगा।

पीयूष चावला के क्रिकेट करियर पर एक नजर

तो वहीं आपको पीयूष चावला क्रिकेट करियर के बारे में आपको जानकारी दें, तो उन्होंने भारतीय टीम के लिए 3 टेस्ट, 25 वनडे और 7 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 7 टेस्ट, 32 वनडे और 4 टी20 विकेट हासिल किए हैं। इसके अलावा उन्होंने 192 आईपीएल मैचों में 192 विकेट हासिल किए हैं। वह आईपीएल में सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं।

আরো ताजा खबर

ZIM vs IND: जिम्बाब्वे को दूसरे टी20 में 90 रनों से हराकर भारत ने टी20 सीरीज पर किया कब्जा, बनाई 2-0 की अजेय बढ़त 

ZIM vs IND 2nd t20i (Image Credit- Twitter X) जिम्बाब्वे और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मैच आज 25 जुलाई, रविवार को हरारे...

क्या वनडे क्रिकेट से रिटायर होने जा रहे हैं रोहित शर्मा? बीसीसीआई उपाध्यक्ष ने किया बड़ा खुलासा

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने की चर्चाओं पर आखिरकार बीसीसीआई की ओर से बड़ा बयान...

मयंक यादव और अशोक शर्मा भारत के तेज गेंदबाजी पूल में अच्छे नए खिलाड़ी हैं: सुनील जोशी

Mayank Yadav and Ashok Sharma (Image credit Twitter – X) जिम्बाब्वे दौरे पर भारत के कार्यवाहक गेंदबाजी कोच सुनील जोशी ने युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव और अशोक शर्मा की...

इंग्लैंड के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी को ड्रॉप करने पर भड़का पूर्व कप्तान, बोले- गंभीर ने आखिर ऐसा फैसला क्यों लिया?

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) भारत के पूर्व कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान टीम से बाहर किए जाने...