Skip to main content

ताजा खबर

“मैं जितना जल्दी हो सके वापसी करने की कोशिश कर रहा हूं”- टीम में वापसी को लेकर बोले मोहम्मद शमी

“मैं जितना जल्दी हो सके वापसी करने की कोशिश कर रहा हूं”- टीम में वापसी को लेकर बोले मोहम्मद शमी

Mohammed Shami (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने भारतीय टीम में अपनी वापसी को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। कुछ समय पहले कई रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें कहा गया था कि मोहम्मद शमी अगले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में वापसी कर सकते हैं। हालांकि शमी ने कहा कि जब तक वह पूरी तरह से फिट नहीं हो जाते हैं, तब तक वह वापसी करने के बारे में नहीं सोच रहे हैं।

आपको बता दें कि, मोहम्मद शमी पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप 2023 में चोटिल होने के बाद से भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर हैं। शमी को टखने की चोट के कारण नहीं खेल पाए और इसके बाद उनकी सर्जरी हुई थी। मोहम्मद शमी ने हाल ही में नेट्स में गेंदबाजी प्रैक्टिस करनी शुरू की है लेकिन उनकी वापसी को लेकर बीसीसीआई की तरफ से कोई अपडेट नहीं आया है।

मोहम्मद शमी ने अपनी वापसी को लेकर दिया बड़ा अपडेट

Cricket Association of Bengal’s (CAB) के वार्षिक सम्मान समारोह में कहा कि, ”मैं जितना जल्दी हो सके वापसी करने की कोशिश कर रहा हूं। क्योंकि मुझे पता है कि मैं लंबे से दूर हूं। लेकिन मैं यह भी सुनिश्चित करना चाहता हूं कि जब मैं वापस आऊं तो मेरे मन में कोई संदेह न रहे। मैं जितना मजबूत होकर लौटूंगा, मेरे लिए उतना ही बेहतर होगा और मेरे दोबारा चोटिल होने की संभावना उतनी ही कम होगी।

इसलिए इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैं बांग्लादेश, न्यूजीलैंड या ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए लौटता हूं या नहीं। मैंने पहले ही गेंदबाजी शुरू कर दी है। लेकिन जैसा कि मैंने कहा, मैं कोई जोखिम नहीं लेना चाहता। जब तक मैं 100 प्रतिशत फिट महसूस नहीं करता, मैं वापसी के लिए सहमत नहीं होऊंगा, चाहे कोई भी प्रारूप हो या कोई भी विरोधी हो। अगर मुझे घरेलू मैच खेलना पड़ा, तो मैं वह भी खेलूंगा।”

भारतीय टीम मैनेजमेंट की कोशिश टीम के टॉप तीन तेज गेंदबाजों (जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज) को ऑस्ट्रेलिया में होने वाले पांच टेस्ट मैचों के लिए फिट रखना है। शमी ने अब तक 64 टेस्ट मैचों में 229 विकेट लिये है। उन्होंने इस दौरान छह बार पारी में पांच विकेट चटकाए है।

আরো ताजा खबर

RCB vs GT, Top 10 Memes: बेंगलुरु बनाम गुजरात क्वालीफायर 1 के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, RCB vs GT, Qualifier 1: top 10 memes (image via X) आईपीएल 2026 प्लेऑफ राउंड के क्वालिफायर 1 में, मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटन्स को...

IPL 2026: पहले क्वालिफायर में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को 92 रनों से हराकर, फाइनल में बनाई जगह 

RCB vs GT (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 का पहला क्वालिफायर आज 26 मई, मंगलवार को राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। धर्मशाला के एचपीसीए...

IPL 2026, Qualifier 1: विराट कोहली के नाम हुआ एक और अनोखा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने कोहली

IPL 2026, Qualifier 1: Virat Kohli (image via IPL/X) विराट कोहली ने आईपीएल 2026 में अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए, धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल...

आईपीएल प्लेऑफ में रजत पाटीदार ने रचा इतिहास, तोड़ दिया सुरेश रैना का ये 12 साल पुराना ‘महारिकाॅर्ड’

Rajat Patidar (Image Credit- Twitter X) राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात टाइटंस के बीच जारी आईपीएल 2026 का पहला क्वालिफायर मैच आज 26 मई को धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में...