Skip to main content

ताजा खबर

“मैं चाहता हूं कि मेरे पिता कोई भी मैच न देखें”- बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले नसीम शाह का बयान

“मैं चाहता हूं कि मेरे पिता कोई भी मैच न देखें”- बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले नसीम शाह का बयान

Naseem Shah (Image Source: Twitter)

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला कल 21 अगस्त से शुरू होगा। पाक टीम के तेज गेंदबाज नसीम शाह लंबे समय के बाद टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे। नसीम शाह को अब प्लेइंग इलेवन में भी शामिल कर लिया गया है। नसीम शाह ने पाकिस्तान के लिए आखिरी टेस्ट पिछले साल जुलाई में श्रीलंका के खिलाफ खेला था। ऐसे में एक साल के लंबे अंतराल के बाद वे व्हाइट जर्सी में खेलते हुए दिखेंगे।

इसी बीच बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की शुरुआत से पहले नसीम शाह ने कुछ चौंकाने वाले बयान दिए हैं। तेज गेंदबाज ने कहा कि, उन्हें कभी कभी ऐसा लगता है कि, वो एक साथ दो-दो मैच खेल रहे हैं। इसके अलावा नसीम शाह ने कहा कि, जब भी वह कोई बड़ा मैच खेलने वाले होते हैं, तो वह अपने भाइयों को यह सुनिश्चित करने के लिए बुलाते हैं कि उनके पिता इसे न देखें।

ऐसा लगता है कि जैसे मैं एक साथ दो मैच खेल रहा हूं- नसीम शाह

नसीम शाह ने क्रिकबज को दिए इंटरव्यू में कहा, “एक क्रिकेटर के जीवन में पर्दे के पीछे बहुत कुछ चलता रहता है, जिसके बारे में लोगों को जानकारी नहीं होती।” उन्होंने आगे कहा, “कई बार, आप सिर्फ खुशी के छोटे-छोटे पलों की तलाश में रहते हैं। मेरे पिता कुछ स्वास्थ्य समस्याओं से गुजर रहे हैं।

एक समय था जब उन्हें क्रिकेट के बारे में कुछ भी नहीं पता था, लेकिन अब वे हर गेंद देखते हैं और जब हम हार जाते हैं तो दुखी हो जाते हैं। इसलिए, हर बड़े मैच से पहले, मैं अपने भाइयों को फोन करके सुनिश्चित करता हूं कि हमारे पिता इस मैच को ना देखें। मुझे डर है कि इससे कुछ बड़ी स्वास्थ्य संबंधी जटिलताएं हो सकती हैं। यह दबाव ऐसा है जैसे मैं एक साथ दो मैच खेल रहा हूं।”

16 साल की उम्र में नसीम शाह ने टेस्ट डेब्यू किया था। साल 2019 में वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गाबा में टेस्ट मैच खेले थे। अभी भी उनकी उम्र 21 साल है। अभी तक 17 टेस्ट मैच वे पाकिस्तान के लिए खेल चुके हैं। इसके अलावा लिमिटेड ओवर्स फॉर्मेट में उन्होंने 14 वनडे और 28 टी20 मैच पाकिस्तान के लिए खेले हैं।

আরো ताजा खबर

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...

भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने दिया इस्तीफा, KKR में लौटने के लिए तैयार

Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच रयान टेन डोशेट एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)...

पिता ने छिपाया कैंसर, ताकि बेटा खेल सके क्रिकेट: जानिए भारतीय टीम में चुने गए सारांश जैन के संघर्ष की भावुक कहानी

Saransh Jain(Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष, मेहनत और परिवार के अटूट समर्थन का परिणाम है।...

28 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ईटीपीएल का उद्घाटन संस्करण 26 अगस्त से शुरू होगा यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) का पहला सीजन 26 अगस्त को शुरू होने...