Skip to main content

ताजा खबर

“मैं अब बूढ़ा हो गया हूं…”, फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने के सवाल पर वीरेंद्र सहवाग ने दिया ऐसा जवाब

“मैं अब बूढ़ा हो गया हूं…”, फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने के सवाल पर वीरेंद्र सहवाग ने दिया ऐसा जवाब

Virender Sehwag (Photo Source: X)

पूर्व भारतीय दिग्गज खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग अपने समय में पहली ही गेंद से गेंदबाजों पर कड़ा प्रहार करने के लिए जाने जाते थे। सहवाग टूर्नामेंट के ज्यादातर मैचों की पहली गेंद पर चौका लगाने के लिए मशहूर थे, उन्होंने डेल स्टेन, जेम्स एंडरसन और उमर गुल जैसे तेज गेंदबाजों की खूब धुनाई की है। वीरेंद्र सहवाग 2011 वर्ल्ड कप विनिंग भारतीय टीम का हिस्सा थे, उन्होंने अक्टूबर 2015 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था।

फ्रेंचाइजी क्रिकेट आज के समय में काफी लोकप्रिय है। युवराज सिंह, इरफान पठान, युसूफ पठान, शिखर धवन जैसे कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ी अलग-अलग लीगों में खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इस बीच, हाल ही में सहवाग ने बताया कि, वह फ्रेंचाइजी लीग में खेलने के लिए अब बूढ़े हो गए हैं।

मैं अब तेज गेंदबाजी नहीं झेल सकता- वीरेंद्र सहवाग

वीरेंद्र सहवाग इंटरनेशनल लीग टी20 2025 के कमेंट्री पैनल का हिस्सा है। गुरुवार, 6 फरवरी को मीडिया के साथ बातचीत के दौरान जहां CricTracker भी मौजूद था, उन्होंने बताया,

“अगर कोई भारतीय खिलाड़ी हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट या आईपीएल से रिटायर हुआ है और अगर वह खेलना चाहता है, तो यह टूर्नामेंट उसके लिए एक बेहतरीन मंच है। जैसे दिनेश कार्तिक SA20 में गए और उन्होंने वहां हिस्सा लिया। इसलिए, हम कुछ भारतीय खिलाड़ियों को DP World ILT20 में भी हिस्सा लेते देखना पसंद करेंगे। मैं युवराज सिंह को इस टूर्नामेंट में खेलते देखना पसंद करूंगा। वह सिक्सर किंग हैं, इसलिए हां। लेकिन मैं नहीं खेल सकता, मैं अब खेलने के लिए बहुत बूढ़ा हो गया हूं। मैं अब तेज गेंदबाजी नहीं झेल सकता।”

सहवाग से आगे अलग-अलग लीगों को रेट करने के लिए कहा गया, जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि, वह एक फ्रेंचाइजी लीग की तुलना दूसरे से नहीं करना चाहते हैं। क्योंकि सभी लीग अपने-अपने फायदे और फैंस के बीच उत्साह के साथ आती हैं।

“मैं एक लीग की तुलना दूसरे से नहीं कर सकता, क्योंकि लीग अलग-अलग देशों के लिए हो रही हैं। और यह देशों के लिए अच्छा है। IPL भारत के लिए अच्छा है। BBL ऑस्ट्रेलिया के लिए अच्छा है। इसी तरह, ILT20 यूएई के खिलाड़ियों और यूएई, मिडिल ईस्ट के लिए अच्छा है। इसलिए एक लीग चुनना मुश्किल है। लेकिन अच्छी बात यह है कि आप एक टीम में 9 इंटरनेशनल खिलाड़ियों को खेलते हुए नहीं देख सकते। ऐसा केवल DP World ILT20 में हो रहा है।”

আরো ताजा खबर

IPL 2027: BCCI ने बढ़ाई रिटेंशन की तारीख, अब 17 नवंबर तक फ्रेंचाइजियों को मिलेगा मौका

IPL mini-auction (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल 2027 से पहले खिलाड़ियों को रिटेन करने की आखिरी तारीख में बदलाव किया है। पहले सभी...

Ranji Trophy: 53 रन देकर झटके 9 विकेट! 59 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर हर्ष दुबे ने रचा इतिहास

Ranji Trophy: Vidarbha’s Harsh Dubey Claims Historic 9/53 Against Madhya Pradesh, Shatters 59-Year-Old Record (image via X) सोमवार, 2 नवंबर को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन (वीसीए) स्टेडियम में मध्य...

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच से पहले जानें विराट कोहली के ऑकलैंड में वनडे स्टैट्स

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा। इस...

2 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND 2026: ‘न्यूजीलैंड की पिच और कंडीशंस आकिब नबी के मुफीद होंगी’ – अजिंक्य रहाणे ने जताया भरोसा भारत के...