Skip to main content

ताजा खबर

आज ही के दिन साल 2011 में वीरेंद्र सहवाग ने वनडे में दोहरा शतक जड़ रच दिया था इतिहास

Virender Sehwag (Pic Source-X)

आज ही के दिन यानी 8 दिसंबर, 2011 को भारत के दिग्गज सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने एक बेहतरीन उपलब्धि अपने नाम की थी। वीरेंद्र सहवाग ने आज ही के दिन 2011 में वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ तमाम फैंस का दिल जीत लिया था। यही नहीं सचिन तेंदुलकर के बाद इस बेहतरीन उपलब्धि को हासिल करने वाले वो दूसरे खिलाड़ी बने थे।

सचिन तेंदुलकर ने 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे मैच में 200* रन बनाए थे। वीरेंद्र सहवाग की बात की जाए तो उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में 219 रनों की रिकॉर्डतोड़ पारी खेली थी। उन्होंने अपनी इस पारी में 25 चौके और सात छक्के जड़े थे।

वीरेंद्र सहवाग की इस पारी की वजह से टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 173 रनों से जीत दर्ज की थी। इस वनडे में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग ने टीम इंडिया को धमाकेदार शुरुआती दी। गौतम गंभीर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 67 रन बनाए। सहवाग ने अपना शतक मात्र 69 गेंद में पूरा किया। यही नहीं अनुभवी बल्लेबाज ने मात्र 140 गेंदों में दोहरा शतक जड़ा।

वीरेंद्र सहवाग के अलावा सुरेश रैना ने अपनी टीम के लिए तूफानी अर्धशतक जड़ा। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 5 विकेट खोकर 418 रन बनाए। यह टीम इंडिया द्वारा वनडे में सर्वाधिक टीम स्कोर है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया ने जीत दर्ज की

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज टीम की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं हुई और उनके लगातार अंतराल में विकेट गिरते रहे। वेस्टइंडीज की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश रामदीन ने अर्धशतक बनाया। हालांकि वो अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे।

वेस्टइंडीज टीम 265 रन पर ऑलआउट हो गई। राहुल शर्मा और रवींद्र जडेजा ने टीम इंडिया की ओर से तीन-तीन विकेट झटके। आज भी कई लोग वीरेंद्र सहवाग की इस पारी की जमकर प्रशंसा करते हैं। भले ही वीरेंद्र सहवाग ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग आज भी पूरी दुनिया में काफी ज्यादा है।

আরো ताजा खबर

IPL 2027: BCCI ने बढ़ाई रिटेंशन की तारीख, अब 17 नवंबर तक फ्रेंचाइजियों को मिलेगा मौका

IPL mini-auction (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल 2027 से पहले खिलाड़ियों को रिटेन करने की आखिरी तारीख में बदलाव किया है। पहले सभी...

Ranji Trophy: 53 रन देकर झटके 9 विकेट! 59 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर हर्ष दुबे ने रचा इतिहास

Ranji Trophy: Vidarbha’s Harsh Dubey Claims Historic 9/53 Against Madhya Pradesh, Shatters 59-Year-Old Record (image via X) सोमवार, 2 नवंबर को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन (वीसीए) स्टेडियम में मध्य...

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच से पहले जानें विराट कोहली के ऑकलैंड में वनडे स्टैट्स

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा। इस...

2 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND 2026: ‘न्यूजीलैंड की पिच और कंडीशंस आकिब नबी के मुफीद होंगी’ – अजिंक्य रहाणे ने जताया भरोसा भारत के...