Skip to main content

ताजा खबर

“मैं अपने ऊपर बहुत दबाव डालता हूं…”, टेस्ट क्रिकेट में खुद के प्रदर्शन को लेकर शुभमन गिल का बड़ा बयान

Shubman Gill (Photo Source: X)

रणजी ट्रॉफी 2024-25 के छठे राउंड में कर्नाटक के खिलाफ मैच में पंजाब की टीम को एक इनिंग और 207 रन से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। पंजाब पहली पारी में 55 और दूसरी पारी में 213 पर सिमटी। लेकिन इस वक्त टीम की हार से ज्यादा कप्तान शुभमन गिल के शतक के चर्चे हो रहे हैं। भारतीय उप-कप्तान ने दूसरी पारी में शानदार फॉर्म दिखाते हुए 171 गेंदों में 14 चौके और 3 छक्कों की मदद से 102 रन की पारी खेली।

गिल ने इस शानदार पारी से रेड-बॉल क्रिकेट में धमाकेदार वापसी की। क्योंकि वह न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली दोनों टेस्ट सीरीज में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। कर्नाटक के खिलाफ शतकीय पारी से शुभमन को काफी ज्यादा आत्मविश्वास मिला है।

रेड-बॉल से बल्लेबाजी चिंता का विषय है- शुभमन गिल

कर्नाटक के खिलाफ मैच के बाद खेल के सबसे लंबे फॉर्मेट में शुभमन गिल अपनी बल्लेबाजी को किस तरह से देखते हैं और किस तरह से वह अपनी पारी को लंबा खींचते हैं, इसे लेकर बयान दिया है।

NDTV के अनुसार शुभमन गिल ने कहा,

“रेड-बॉल से बल्लेबाजी चिंता का विषय है। कभी-कभी, मुझे लगता है कि रेड-बॉल से, मैं जिन मैचों में खेलता हूं, उनमें मैं 25-30 रन बहुत अच्छे बनाता हूं। मुझे लगता है कि उन पलों में, कभी-कभी मैं बड़े रन बनाने में सक्षम होने के लिए खुद पर बहुत अधिक दबाव डालता हूं। मुझे लगता है कि मैं इस तरह से नहीं खेलता आया हूं।”

गिल ने आगे कहा,

“मैं एक निश्चित क्षेत्र में हूं, एक निश्चित इरादा है जिसके साथ मैं हूं और कभी-कभी मुझे लगता है कि मैं इसे खो देता हूं क्योंकि मैं खुद पर इतना दबाव डालता हूं कि मुझे अब बड़ा रन बनाना है। मुझे लगता है कि उन महत्वपूर्ण पलों में, मैं कभी-कभी अपना ध्यान और फोकस खो देता हूं। मुझे लगता है कि यह आपको हर समय गेम में बनाए रखता है। एक व्यक्ति के रूप में, मैं गेम और जो कुछ भी हो रहा है उसमें शामिल होना पसंद करता हूं। मुझे लगता है कि जब मैं लगातार गेम में शामिल रहता हूं तो यह एक खिलाड़ी के रूप में मेरे अंदर से सर्वश्रेष्ठ को सामने लाता है।”

আরো ताजा खबर

T20 WC 2026, Super 8: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी सबकी नजरें

T20 WC 2026, ZIM vs WI: 3 Key players to watch out for (image via getty) जिम्बाब्वे की पुरुष क्रिकेट टीम 2026 आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप कैंपेन के 44वें मैच...

23 फरवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. T20 WC 2026: सुपर 8 में साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से दी करारी शिकस्त, 111 रनों पर सिमटी भारत जारी...

T20 World Cup 2026: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच के टाॅप मोमेंट, हाईलाइट्स, स्टैट व अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

T20 WC 2026, IND vs SA (image via getty) साउथ अफ्रीका ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सुपर 8 के मैच में भारत को 76 रन से हराकर शानदार प्रदर्शन किया।...

T20 WC 2026, Super 8: भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच के बाद कुछ ऐसा है पाॅइंट्स टेबल का हाल 

India vs South Africa (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच नंबर 43 में भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के हाथों 76 रनों से...