Skip to main content

ताजा खबर

एस श्रीसंत को बड़ी राहत, केरल क्रिकेट संघ ने हटाया तीन साल का बैन

एस श्रीसंत को बड़ी राहत, केरल क्रिकेट संघ ने हटाया तीन साल का बैन

Sreesanth (Image credit Twitter – X)

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज एस श्रीसंत को बड़ी राहत मिली है। केरल क्रिकेट संघ (केसीए) ने उन पर लगाया गया तीन साल का बैन वापस लेने का फैसला किया है। यह निर्णय केसीए की विशेष आम बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। श्रीसंत ने अपने पुराने बयानों के लिए बिना किसी शर्त के माफी मांगी थी, जिसके बाद संघ ने उनके मामले पर दोबारा विचार किया।

इस फैसले के साथ ही श्रीसंत अब फिर से केसीए से जुड़ी गतिविधियों में हिस्सा ले सकेंगे। साथ ही वह केरल क्रिकेट लीग की टीम एरीज कोल्लम सेलर्स के साथ अपनी जिम्मेदारियां भी पहले की तरह निभा सकेंगे।

श्रीसंत पर अप्रैल 2025 में तीन साल का बैन लगाया गया था। यह कार्रवाई उस समय हुई थी जब उन्होंने संजू सैमसन को भारत की चैंपियंस ट्रॉफी टीम में जगह नहीं मिलने के मुद्दे पर केरल क्रिकेट संघ की सार्वजनिक रूप से आलोचना की थी।

उन्होंने मीडिया और सोशल मीडिया पर कई ऐसे बयान दिए थे, जिन्हें केसीए ने अपनी छवि और प्रतिष्ठा के खिलाफ माना। इसके बाद संघ ने कड़ा कदम उठाते हुए उन पर सभी केसीए मान्यता प्राप्त गतिविधियों में भाग लेने पर रोक लगा दी थी।

अदालत से नहीं मिली थी राहत

प्रतिबंध के खिलाफ श्रीसंत ने तिरुवनंतपुरम की अदालत का दरवाजा भी खटखटाया था। हालांकि, अदालत ने उनकी याचिका खारिज कर दी, जिसके बाद प्रतिबंध जारी रहा। बाद में श्रीसंत ने केसीए को औपचारिक पत्र लिखकर अपने बयानों पर बिना शर्त माफी मांगी और खेद व्यक्त किया। संघ ने उनकी माफी पर विचार करने के बाद प्रतिबंध हटाने का फैसला लिया।

हालांकि, केसीए ने श्रीसंत को राहत दे दी है, लेकिन साथ ही स्पष्ट चेतावनी भी दी है कि यदि भविष्य में उन्होंने ऐसे बयान दिए, जिनसे संघ की छवि को नुकसान पहुंचे, तो उनके खिलाफ और सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

दूसरी ओर, श्रीसंत भारत के लिए 27 टेस्ट, 53 वनडे और 10 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। वह 2007 टी20 विश्व कप और 2011 वनडे विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा रहे थे। अब प्रतिबंध हटने के बाद वह एक बार फिर केरल क्रिकेट के विकास में सक्रिय भूमिका निभाते नजर आएंगे।

আরো ताजा खबर

जहीर खान की लीडरशिप में CSK की नई शुरुआत, माइक हसी समेत 5 कोचिंग सदस्यों की विदाई

CSK coaching staff changes: Mike Hussey and Four Key Staff Members Exit Ahead of IPL 2027 (image via X) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर...

27 अक्टूबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. IPL 2027: गैरेथ बैटी ने सरे छोड़ा और CSK से असिस्टेंट कोच के तौर पर जुड़े इंग्लैंड के पूर्व ऑफ-स्पिनर गैरेथ बैटी...

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले बुमराह और पंत की फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट

Jasprit Bumrah (Photo by Sydney Seshibedi – Gallo Images/Getty Images) भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे अनौपचारिक टेस्ट में खेलने की उम्मीद है। भारत ए...

अर्शदीप सिंह की चमक सकती है किस्मत, न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट टीम में मिल सकता है मौका

Arshdeep Singh (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड दौरे पर व्यस्त है। इस दौरे पर टी20 और वनडे मुकाबलों के बाद दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी।...