Skip to main content

ताजा खबर

मैंने रोहित शर्मा से कप्तानी के बारे में बहुत कुछ सीखा है: सूर्यकुमार यादव

Suryakumar Yadav and Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने रोहित शर्मा को लेकर हाल में ही बड़ा बयान दिया है। गौरतलब है कि इस समय सूर्या भारत की बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में कमान संभाल रहे हैं।

तो वहीं ग्वालियर में हुए पहले टी20 मैच में 7 विकेट से जीत के बाद, अब भारत और बांग्लादेश का सामना 9 अक्टूबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला है। लेकिन इस मैच से पहले सूर्या ने रोहित की कप्तानी को लेकर बड़ा बयान दिया है।

सूर्यकुमार यादव ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि बांग्लादेश के खिलाफ जारी टी20 सीरीज के बीच आधिकारिक ब्राॅडकास्टर जियो सिनेमा के साथ चर्चा करते हुए सूर्या ने कहा- मैं वास्तव में नई भूमिका का आनंद ले रहा हूं। हमारे कोच और मेरे साथियों ने मेरे लिए नेतृत्व करना आसान बना दिया है।

मैं अपनी नई जिम्मेदारी के बारे में बहुत पाॅजिटिव महसूस कर रहा हूं। साथ ही, मैं नहीं चाहता कि कप्तानी से मेरा चरित्र बदले, इसलिए मैं वैसे ही खेलना जारी रखना चाहता हूं जैसे मैं हमेशा खेलता आया हूं। मैं मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह वैसा ही रहना चाहता हूं।

सूर्या ने आगे कहा- कानपुर टेस्ट में रोहित शर्मा की बल्लेबाजी देखकर ऐसा लगा जैसे टी20 सीरीज शुरू हो चुकी है। यह बिल्कुल रोहित शर्मा का बल्लेबाजी करने का नजरिया था। बहुत कम टीमें दो दिनों के खेल ना होने के बाद, नतीजे पर मजबूर कर सकती हैं।

लेकिन कानपुर टेस्ट जीतना महान कप्तानी और नेतृत्व का प्रमाण था। मैंने रोहित से कप्तानी के बारे में बहुत कुछ सीखा है, और मुझे उम्मीद है कि मैं उन सबक को अपनी कप्तानी में लागू करूंगा।

खैर, अब देखने लायक बात होगी कि सूर्या की कप्तानी भारत, बांग्लादेश के खिलाफ दिल्ली में होने वाले दूसरे टी20 मैच में कैसा प्रदर्शन करने वाली है?

আরো ताजा खबर

लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर कैसा है विराट कोहली का वनडे रिकॉर्ड? जानिए आंकड़े

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला 19 जुलाई को ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में...

“2027 वर्ल्ड कप में हमें उनके अनुभव की जरूरत है” – रोहित शर्मा और विराट कोहली पर रविचंद्रन अश्विन का बड़ा बयान

Ashwin Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज के निर्णायक मुकाबले से पहले रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर कई तरह की चर्चाएं...

SM Trends: 18 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) कार्लोस ब्रेथवेट आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। क्रिकेट की दुनिया उन्हें 2016 आईसीसी वर्ल्ड टी20 फाइनल में शानदार बल्लेबाजी के लिए याद करती...

“अगर गेंदबाजी नहीं सुधरी, तो उसे क्यों ढोना?” – वाशिंगटन सुंदर की जगह तिलक वर्मा को लेकर आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान

Aakash Chopra (Image credit Twitter – X) भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज के दौरान पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने वॉशिंगटन सुंदर की भूमिका पर...