Skip to main content

ताजा खबर

“मैंने पापा से ये बात छिपाई क्योंकि…”, टीम से ड्रॉप होने के बाद शेफाली वर्मा का बड़ा बयान आया सामने

“मैंने पापा से ये बात छिपाई क्योंकि…”, टीम से ड्रॉप होने के बाद शेफाली वर्मा का बड़ा बयान आया सामने

Shefali Verma (Photo Source: X)

भारतीय महिला युवा खिलाड़ी शेफाली वर्मा को खराब फॉर्म के चलते ऑस्ट्रेलिया दौरे से ड्रॉप कर दिया गया था। इसके बाद उन्हें वेस्टइंडीज और आयरलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में भी जगह नहीं मिली। शेफाली के लिए पिछले कुछ महीने काफी ज्यादा मुश्किल रहे हैं।

शेफाली टीम इंडिया से ड्रॉप हो गई और उनके पिता की तबीयत भी खराब थी। हाल ही में शेफाली वर्मा ने बताया कि, उन्होंने अपने पिता से ड्रॉप होने की खबर छिपाई क्योंकि उनके लिए पापा की हेल्थ ज्यादा जरूरी थी।

मेरे पिता को दो दिन पहले ही हार्ट अटैक आया था- शेफाली वर्मा

शेफाली वर्मा ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया,

“इससे उबरना आसान नहीं है। मैं इसे बताना नहीं चाहती थी क्योंकि मेरे पिता को टीम से ड्रॉप किए जाने से लगभग दो दिन पहले हार्ट अटैक आया था। मैंने उनसे यह खबर तब तक छिपाई जब तक कि वह ठीक नहीं हो गए। वह अस्पताल में थे। मैंने उन्हें एक हफ्ते बाद बताया।”

शेफाली वर्मा के पिता को जब उनकी बेटी के टीम से ड्रॉप होने की खबर पता चली, तो वह रेस्ट करने बजाय अपनी बेटी को प्रैक्टिस के लिए लेकर गए। बता दें, शेफाली के पिता उनके पहले कोच हैं। भारतीय महिला खिलाड़ी ने आगे बताया,

“पापा सब कुछ जानते हैं, कभी-कभी बच्चे के रूप में हम भी अपनी ताकत भूल जाते हैं लेकिन वे नहीं भूलते। उन्होंने मुझे बचपन के वर्कआउट और अभ्यास की याद दिलाई और मुझे भी वैसा ही करने में मदद की। जब मैंने शुरुआत की, तो हमारे पास ये नॉकिंग ड्रिल्स थीं – जहां मैं ऑन-ड्राइव, स्ट्रेट ड्राइव खेलती हूं और यही मैंने काम किया। ये मेरी ताकत हैं और कभी-कभी आपको उन पर काम करने की जरूरत होती है ताकि आपको याद रहे कि आप उनमें कितने अच्छे हैं।”

टीम इंडिया से ड्रॉप होने के बाद शेफाली ने दो घरेलू टूर्नामेंट्स में तीन शतक और पांच अर्धशतक की मदद से 12 मैचों में 527 और 414 रन बनाए हैं।

আরো ताजा खबर

IPL 2026 प्लेऑफ सिनैरियो: LSG से हार के बाद टॉप-2 की दौड़ से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बाहर?

IPL 2026: RCB’s playoffs scenario (image via X) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को अपने आईपीएल 2026 अभियान में एक करारा झटका लगा, जब 7 मई को एकाना क्रिकेट स्टेडियम में बारिश...

सूर्यकुमार यादव की T20I कप्तानी से होगी छुट्टी? श्रेयस अय्यर को कप्तान नियुक्त करने की तैयारी में BCCI

BCCI set to appoint Shreyas Iyer as India’s T20I captain replacing Suryakumar Yadav (image via X) खबरों के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को...

IPL 2026, Match 52: RR बनाम GT मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, RR vs GT: match preview (image via X) इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 52वें मैच में, राजस्थान रॉयल्स 9 मई 2026 को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में...

8 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: रोमांचक मुकाबले लखनऊ ने आरसीबी को 9 रन से हराया जारी आईपीएल 2026 का 50वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और राॅयल...