
Shefali Verma (Photo Source: X)
भारतीय महिला युवा खिलाड़ी शेफाली वर्मा को खराब फॉर्म के चलते ऑस्ट्रेलिया दौरे से ड्रॉप कर दिया गया था। इसके बाद उन्हें वेस्टइंडीज और आयरलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में भी जगह नहीं मिली। शेफाली के लिए पिछले कुछ महीने काफी ज्यादा मुश्किल रहे हैं।
शेफाली टीम इंडिया से ड्रॉप हो गई और उनके पिता की तबीयत भी खराब थी। हाल ही में शेफाली वर्मा ने बताया कि, उन्होंने अपने पिता से ड्रॉप होने की खबर छिपाई क्योंकि उनके लिए पापा की हेल्थ ज्यादा जरूरी थी।
मेरे पिता को दो दिन पहले ही हार्ट अटैक आया था- शेफाली वर्मा
शेफाली वर्मा ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया,
“इससे उबरना आसान नहीं है। मैं इसे बताना नहीं चाहती थी क्योंकि मेरे पिता को टीम से ड्रॉप किए जाने से लगभग दो दिन पहले हार्ट अटैक आया था। मैंने उनसे यह खबर तब तक छिपाई जब तक कि वह ठीक नहीं हो गए। वह अस्पताल में थे। मैंने उन्हें एक हफ्ते बाद बताया।”
शेफाली वर्मा के पिता को जब उनकी बेटी के टीम से ड्रॉप होने की खबर पता चली, तो वह रेस्ट करने बजाय अपनी बेटी को प्रैक्टिस के लिए लेकर गए। बता दें, शेफाली के पिता उनके पहले कोच हैं। भारतीय महिला खिलाड़ी ने आगे बताया,
“पापा सब कुछ जानते हैं, कभी-कभी बच्चे के रूप में हम भी अपनी ताकत भूल जाते हैं लेकिन वे नहीं भूलते। उन्होंने मुझे बचपन के वर्कआउट और अभ्यास की याद दिलाई और मुझे भी वैसा ही करने में मदद की। जब मैंने शुरुआत की, तो हमारे पास ये नॉकिंग ड्रिल्स थीं – जहां मैं ऑन-ड्राइव, स्ट्रेट ड्राइव खेलती हूं और यही मैंने काम किया। ये मेरी ताकत हैं और कभी-कभी आपको उन पर काम करने की जरूरत होती है ताकि आपको याद रहे कि आप उनमें कितने अच्छे हैं।”
टीम इंडिया से ड्रॉप होने के बाद शेफाली ने दो घरेलू टूर्नामेंट्स में तीन शतक और पांच अर्धशतक की मदद से 12 मैचों में 527 और 414 रन बनाए हैं।
वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त
विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह
5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

