Skip to main content

ताजा खबर

मैंने कभी भी नेशनल टीम के लिए खेलने के लिए बोर्ड को मना नहीं किया: ड्वेन ब्रावो 

मैंने कभी भी नेशनल टीम के लिए खेलने के लिए बोर्ड को मना नहीं किया: ड्वेन ब्रावो 

Dwayne Bravo (Photo by Francois Nel/Getty Images)

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo) ने हाल में ही नेशनल टीम में सेलेक्शन को लेकर बड़ा बयान दिया। गौरतलब है कि ब्रावो ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच साल 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला, तो आखिरी वनडे साल 2014 और आखिरी टेस्ट साल 2010 में।

तो वहीं साल दर साल यह धारणा बन गई कि ड्वेन ब्रावो समेत क्रिस गेल, कीरोन पोलार्ड जैसे खिलाड़ी खुद को फ्रेंचाइजी क्रिकेट पर अधिक ध्यान देने के लिए, नेशनल टीम के लिए उपलब्ध नहीं रखते हैं।

लेकिन वहीं इस मसले को लेकर ब्रावो ने हाल में ही बड़ा बयान देते हुए कहा है कि उन्होंने कभी भी खुद को नेशनल टीम के लिए खेलने के लिए अनुपलब्ध नहीं किया। अगर वे नेशनल टीम में नहीं चुने गए हैं, तो जाहिर कोई भी खिलाड़ी फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलेगा।

ड्वेन ब्रावो ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही Mpumelelo Mbangwa के साथ एक बातचीत में खुद का बचाव करते हुए ड्वेन ब्रावो ने कहा- मैंने कभी भी वेस्टइंडीज के किसी दौरे को अस्वीकार नहीं किया था, या फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट खेलने के लिए चयन के लिए खुद को उपलब्ध नहीं कराया था। कभी भी नहीं।

जिस तरह से बोर्ड ने कहा है कि ये लोग वेस्टइंडीज के लिए नहीं खेलना चाहते हैं, इन लोगों को वेस्टइंडीज क्रिकेट में कोई दिलचस्पी नहीं है और ये लोग केवल लीग में खेलने के बारे में चिंतित हैं। लेकिन आप उन लीगों को जब खेलते हैं, क्योंकि आपका चयन नहीं होता है। इसलिए, आपको लगता है कि अगर आपका चयन नहीं हुआ है, तो ठीक चलो खेलें लीग क्रिकेट।

ब्रावो ने आगे कहा- साल 2010 में मैं अपने टेस्ट क्रिकेट करियर को जारी रखने में खुश था, लेकिन इसे बोर्ड द्वारा काट दिया गया। ये मेरा फैसला या मेरी पसंद नहीं थी। 26 साल की उम्र में 40 टेस्ट मैच खेलने के बाद मेरा टेस्ट करियर खत्म हो गया। मुझे बाहर किया गया और कहा दो ऑलराउंडर टीम में नहीं खेल सकते हैं, उस समय डैरेन सैमी कप्तान थे। इसलिए…

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...