Skip to main content

ताजा खबर

LLC के पांचवें सीजन में एबी डी विलियर्स खेलते हुए आएंगे नजर, ड्वेन ब्रावो का भी नाम है शामिल

AB de Villiers (Photo Source: Twitter)

लीजेंड्स लीग क्रिकेट के आगामी सीजन में कई धमाकेदार खिलाड़ियों को खेलते हुए देखा जाएगा जिन्होंने हाल ही में संन्यास लिया है। बता दें, लीजेंड्स लीग क्रिकेट के पांचवे संस्करण में ड्वेन ब्रावो, एबी डी विलियर्स, डेविड मलान, कायरन पोलार्ड और स्टुअर्ट ब्रॉड को खेलते हुए देखा जाएगा।

इस बेहतरीन टूर्नामेंट का पिछला सीजन काफी सफल साबित रहा था और अब लीजेंड्स लीग क्रिकेट के पांचवें संस्करण की शुरुआत सितंबर 2024 से हो रही है। खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन अब खुल चुका है और एक बार फिर दुनियाभर के तमाम दिग्गज खिलाड़ी इसमें खेलते हुए नजर आएंगे।

2023 सीजन की बात की जाए तो 6 फ्रेंचाइजियों ने इसमें भाग लिया था। फाइनल मुकाबले में मणिपाल टाइगर्स ने अर्बनराइजर्स हैदराबाद को मात दी थी और इस शानदार टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम किया था पिछला सीजन भारत में काफी सफल साबित हुआ था और इसकी रीच दुनियाभर में 1.48 बिलियन तक पहुंची थी।

कुल 9 देशों से 120 खिलाड़ियों ने चौथे सीजन में भाग लिया था। अब आगामी सीजन के लिए खिलाड़ी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। खिलाड़ियों का ड्राफ्ट अब लाइव है और सभी क्रिकेटर्स आधिकारिक वेबसाइट- www.llct20.com।

लीजेंड्स लीग क्रिकेट के को-फाउंडर रमन रहेजा ने दिया बड़ा बयान

लीजेंड्स लीग क्रिकेट के को फाउंडर रमन रहेजा ने कहा कि, ‘हम उन खिलाड़ियों को टारगेट कर रहे हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है और तमाम क्रिकेट फैंस उन्हें एक बार फिर से खेलते हुए देखना चाहते हैं। संन्यास लेने के बाद सुरेश रैना ने पहली सीरीज हमारे साथ खेली थी और उन्होंने भी इस टूर्नामेंट की जमकर प्रशंसा की थी। इस टूर्नामेंट में खेलने के लिए आपकी औसत उम्र 37 साल होनी चाहिए।

पिछले साल सुरेश रैना, इरफान पठान, आरोन फिंच और कई स्टार खिलाड़ियों ने इस लीग में भाग लिया था और अब आगामी टूर्नामेंट में भी कई धुआंधार खिलाड़ी अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे। आगामी सीजन की शुरुआत सितंबर महीने में हो रही है। हम यही चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा क्रिकेट फैंस हमारे लिए जमकर चीयर करें।’

 

আরো ताजा खबर

वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे...

Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

Tripura stun Saurashtra (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 में त्रिपुरा की टीम ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए सौराष्ट्र को करारी शिकस्त दी। अगरतला के महाराजा बीर...

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...