Skip to main content

ताजा खबर

“मैंने कभी भी कप्तानी के लिए क्रिकेट नहीं खेला”- शाहीन अफरीदी का बड़ा बयान

Shaheen Afridi (Image Credit- Twitter X)

कराची में मीडिया से बातचीत के दौरान पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने कहा कि इस वक्त उनकी प्राथमिकता कप्तानी की चाहत के बजाय पाकिस्तान के लिए मैच जीतना है। दरअसल बाबर आजम के कप्तानी छोड़ने के बाद शाहीन अफरीदी को पाकिस्तान का T20I कप्तान नियुक्त किया गया था। इसी बीच अफरीदी ने इस बात पर जोर देते हुए बताया है कि कप्तानी मेरे हाथ में नहीं हैं, अच्छा प्रदर्शन करना मेरे हाथ में हैं।

शाहीन अफरीदी ने कप्तानी विवाद को लेकर दिया बड़ा बयान (Shaheen Afridi Captaincy)

खेल शेल पर शाहीन अफरीदी से जब कप्तानी को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए सबसे पहले आता है पाकिस्तान, फिर आती है मेरी टीम और फिर सबसे आखिरी में मैं खुद। मैं बीते हुए टाइम के बारे में ज्यादा सोचता ही नहीं हूं, मेरा काम है कि मैं वर्तमान में बना रहूं। अगर आपका वर्तमान अच्छा होता है, तो आप फ्यूचर के लिए पूरी तरह से तैयार रह सकते हो। कप्तानी मेरे हाथ में नहीं है।

शाहीन ने आगे कहा, ‘मैंने कभी भी अपने करियर में कप्तानी के लिए क्रिकेट नहीं खेला है, मैं पूरी ईमानदारी से बस पाकिस्तान के लिए खेलना चाहता हूं, जो मैं करूंगा।’ अफरीदी की कप्तानी में पाकिस्तान को न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज 1-4 से गंवानी पड़ी थी। वहीं  2024 टी20 वर्ल्ड कप से कुछ महीने पहले शाहीन से कप्तानी लेकर वापस बाबर को दे दी गई थी।

बाबर की कप्तानी में पाकिस्तान की टीम लीग राउंड से आगे नहीं बढ़ पाई। टी20 वर्ल्ड कप को लेकर कई तरह की खबरें आईं, जिसमें दावा किया गया कि पाकिस्तान की टीम गुटों में बंट गई थी। शाहीन और कप्तान बाबर में भी काफी ज्यादा मनमुटाव था। शाहीन को लेकर यह भी खबर आई थी कि उन्होंने सपोर्ट स्टाफ के साथ बदतमीजी की थी। वहीं ODI वर्ल्ड कप 2023 में भी पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में पहुंचने में नाकाम रही थी।

আরো ताजा खबर

T20 वर्ल्ड कप के बाद आईसीसी चेयरमैन जय शाह की दो टूक, कहा ‘कोई भी टीम संगठन से बड़ी नहीं’

Jay Shah T20 World Cup 2026 (Image credit Twitter – X) जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद बड़ा बयान देते हुए साफ कहा कि कोई भी टीम...

PSL 2026: पाकिस्तान के अफगानिस्तान हमले के बीच ऑस्ट्रेलिया ने खिलाड़ियों को दी वाॅर्निंग, कहा ना करे पेशावर की यात्रा 

PSL (Image Credit- Twitter X) ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 में भाग लेने के लिए पाकिस्तान जाने की अनुमति दे दी है, जो गुरुवार,...

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स के इन 3 बल्लेबाजों पर रहेगी सबकी नजर

IPL 2026: top 3 CSK batters to watch out for (image via getty) चेन्नई सुपर किंग्स ने इतने सालों में कंसिस्टेंसी, एक्सपीरियंस और बड़े मैचों के टेम्परामेंट के लिए नाम...

IPL 2026: आगामी सीजन में KKR के ये 3 बल्लेबाज मचा सकते हैं धमाल

IPL 2026 Kolkata Knight Riders (Image credit Twitter – X) IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बड़ा फैसला लेते हुए आंद्रे रसेल को रिलीज कर दिया और...