
गुरुवार 26 दिसंबर की रात को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया। अपने समय के महान अर्थशास्त्री और दो बार देश के प्रधानमंत्री रहे इस दिग्गज राजनेता के निधन के बाद पूरा देश शोक में डूब गया है। मनमोहन सिंह ने 92 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहा। उनकी निधन के बाद ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट के दौरान टीम इंडिया के प्लेयर्स ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
दरअसल जब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एमसीजी में जारी बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के दूसरे दिन मैदान पर उतरी, तो सभी खिलाड़ियों ने अपनी बांह पर काली पट्टी बांधी हुई थी। इस तरह भारतीय टीम ने पूर्व प्रधानमंत्री को ट्रिब्यूट दिया है। भारतीय खिलाड़ी जब शुक्रवार 27 दिसंबर को एमसीजी टेस्ट मैच में मैदान पर उतरे तो सभी की आर्म पर एक ब्लैक बैंड बंधा हुआ था।
अक्सर भारतीय खिलाड़ी और बीसीसीआई ऐसा करती है कि देश का कोई बड़ा शख्स या क्रिकेटर दुनिया को अलविदा कहता है तो उस शख्स की याद में खिलाड़ी काली पट्टी बांधे नजर आते हैं। ऐसा ही इस बार भी हुआ है। मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन 311 रन बनाए थे और 6 विकेट खोए थे। इनमें से तीन विकेट जसप्रीत बुमराह को मिले थे।
दूसरे दिन Team India की कोशिश रहेगी ऑस्ट्रेलिया को जल्द से जल्द आउट करने की
आज मैच का दूसरा दिन है और खेल की दिशा आज के खेल से तय होगी कि ये मैच किस ओर जा सकता है। हालांकि, अभी लंबा समय इस मैच में बाकी है, लेकिन थोड़ी बहुत तस्वीर दूसरे दिन के खेल के बाद साफ हो जाएगी। टीम इंडिया की कोशिश यही होगी की आज जल्द से जल्द ऑस्ट्रेलिया को ऑलआउट किया जाए।
वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त
विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह
5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

