
Ravindra Jadeja and Sanjay Manjrekar (Photo Source: Getty Images)
न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच की पहली पारी में रवींद्र जडेजा ने अपनी गेंदबाजी से कहर बरपाया। उन्होंने 22 ओवरों में 65 रन देकर 5 विकेट चटकाए। जडेजा ने विल यंग (71), टॉम ब्लंडल (0), ग्लेन फिलिप्स (17), ईश सोढ़ी (7) और मैट हेनरी (0) का विकेट चटकाया। यह जडेजा के टेस्ट करियर का 14वां और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में पांचवां पांच विकेट हॉल है।
रवींद्र जडेजा की शानदार गेंदबाजी के चलते ही न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी में 235 रनों पर ऑलआउट हो गई। इस बीच, क्रिकेट कमेंटेटर संजय मांजरेकर जडेजा के प्रदर्शन की जमकर तारीफ करते हुए नजर आए। मांजरेकर ने कहा कि जडेजा का स्पैल बिल्कुल वैसा ही था जिसकी भारत को जरूरत थी।
संजय मांजरेकर ने सोशल मीडिया पर किया खास ट्वीट-
संजय मांजरेकर ने रवींद्र जडेजा की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर ट्वीट पर करते हुए लिखा,
मेरे फेवरेट क्रिकेटर जडेजा के लिए मैं बहुत खुश हूं। पांच विकेट! उन्हें इसकी जरूरत थी! और टीम को भी इसकी जरूरत थी।
Over the moon for my favourite cricketer, Jadeja. ☺️
A fifer! He needed that! And so did the team. 👏👏👏
— Sanjay Manjrekar (@sanjaymanjrekar) November 1, 2024
भारत के लिए सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले पांचवें गेंदबाज बने जडेजा
न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई में खेले जा रहे टेस्ट मैच में रवींद्र जडेजा ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वह टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले पांचवें गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने जहीर खान और ईशांत शर्मा को पीछे छोड़कर यह उपलब्धि अपने नाम की है। ईशांत शर्मा और जहीर खान ने क्रमशः 188 और 165 पारियां खेलकर 311 विकेट अपने नाम किए हैं।
रवींद्र जडेजा ने 145 पारियों में 314 विकेट हासिल कर लिए हैं। जडेजा खेल के सबसे लंबे फॉर्मेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की सूची में केवल अनिल कुंबले, रविचंद्रन अश्विन, कपिल देव और हरभजन सिंह से पीछे हैं।
टेस्ट मैचों में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट
619 – अनिल कुंबले (236 पारी)
533 – रविचंद्रन अश्विन (198 पारी)
434 – कपिल देव (227 पारी)
417 – हरभजन सिंह (190 पारी)
314 – रवींद्र जडेजा (145 पारी)
311 – जहीर खान (165 पारी)
311 – ईशांत शर्मा (188 पारी)
“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल
ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग
BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड
चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

