Skip to main content

ताजा खबर

‘मेरे पिता ने एक टाइगर को मारा’ युवराज के पिता योगराज ने सिंह ने फिर दिया चौंकाने वाला बयान 

मेरे पिता ने एक टाइगर को मारा युवराज के पिता योगराज ने सिंह ने फिर दिया चौंकाने वाला बयान

Yograj Singh (Image Credit- Twitter X)

टी20 वर्ल्ड और क्रिकेट वर्ल्ड कप चैंपियन युवराज सिंह (Yuvraj Singh) के पिता योगराज सिंह अक्सर अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। हालांकि, योगराज सिंह खुद इंटरनेशनल क्रिकेट में सफल नहीं हो सके, वह भारत के लिए सिर्फ 1 टेस्ट और 6 वनडे ही खेल पाए।

लेकिन इसके बाद योगराज में जो क्रिकेट की कसर अधूरी रह गई थी, वो उन्होंने अपने बेटे के माध्यम से पूरी की। योगराज ने युवराज को एक वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर बनाया। इसके अलावा महान सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन ने भी योगराज सिंह से ट्रेनिंग ली है।

तो वहीं हालिया इंटरव्यू में योगराज ने बताया है कि उनकी एकेडमी जाॅइन करने के लिए एक युवा क्रिकेटर का क्या माइंडसेट होना चाहिए। साथ ही इस इंटरव्यू में उन्होंने अपने बचपन की एक कहानी भी फैंस के साथ साझा की है, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके पिता ने एक टाइगर को कैसे मारा था।

योगराज सिंह ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही Switch के साथ एक इंटरव्यू में योगराज सिंंह ने कहा- सबसे पहले तो मृत्यु का भय समाप्त होना चाहिए। जब मैं तीन साल का था, मेरे पिताजी ने मेरी मां से कहा कि हम टाइगर के शिकार पर जा रहे हैं। मेरे पिता के पास राइफल थी और वह चांदनी रात थी।

हम एक मचान पर बैठे थे। तभी टाइगर आ गया, बच्चा चिल्लाने ही वाला था लेकिन मेरी मां ने उसका मुंह पकड़ लिया। तब मेरे पिताजी ने छह फीट से टाइगर को गोली मार दी। सिर में गोली मार कर उसे मार दिया। वह पहाड़ की तरह गिर पड़ा।

योगराज ने कहा- वो बच्चा निशब्द था। मेरे पिता ने मुझे नीचे ले जाने के लिए कहा। इसके बाद मुझे पकड़ लिया और कहा- शेर का बच्चा घास नहीं खाता। उन्होंने मुझे टाइगर के ऊपर बिठाया और मेरे माथे और होंठ पर उसका खून लगाया। वह फोटो अभी भी मेरे घर में है।

আরো ताजा खबर

ZIM vs IND: जिम्बाब्वे को दूसरे टी20 में 90 रनों से हराकर भारत ने टी20 सीरीज पर किया कब्जा, बनाई 2-0 की अजेय बढ़त 

ZIM vs IND 2nd t20i (Image Credit- Twitter X) जिम्बाब्वे और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मैच आज 25 जुलाई, रविवार को हरारे...

क्या वनडे क्रिकेट से रिटायर होने जा रहे हैं रोहित शर्मा? बीसीसीआई उपाध्यक्ष ने किया बड़ा खुलासा

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने की चर्चाओं पर आखिरकार बीसीसीआई की ओर से बड़ा बयान...

मयंक यादव और अशोक शर्मा भारत के तेज गेंदबाजी पूल में अच्छे नए खिलाड़ी हैं: सुनील जोशी

Mayank Yadav and Ashok Sharma (Image credit Twitter – X) जिम्बाब्वे दौरे पर भारत के कार्यवाहक गेंदबाजी कोच सुनील जोशी ने युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव और अशोक शर्मा की...

इंग्लैंड के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी को ड्रॉप करने पर भड़का पूर्व कप्तान, बोले- गंभीर ने आखिर ऐसा फैसला क्यों लिया?

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) भारत के पूर्व कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान टीम से बाहर किए जाने...