Skip to main content

ताजा खबर

‘मेरे तीन मार्गदर्शक हाथ’ महान सचिन तेंदुलकर ने टीचर्स डे पर शेयर की इमोशनल पोस्ट

Sachin Tendulkar (Image Credit- Twitter X)
Sachin Tendulkar (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर व खेल के भगवान कहे जाने वाले महान सचिन तेंदुलकर ने, आज 5 सितंबर को टीचर्स डे के मौके पर उन सभी लोगों को लेकर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है, जिन्होंने उनके जीवन में शुरुआत से लेकर सफलता हासिल करने तक अहम भूमिका निभाई।

बता दें कि इसको लेकर सचिन तेंदुलकर ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में सचिन ने पिता रमेश तेंदुलकर, बचपन के कोच रमाकांत आचरेकर व बड़े भाई अजीत तेंदुलकर का आभार व्यक्त किया। सचिन ने अपनी एक्स पोस्ट में लिखा- इस सफर की शुरुआत एक सिक्के, एक किट बैग और तीन मार्गदर्शकों से हुई मेरे पिता, आचरेकर सर और अजीत। हमेशा आभारी रहूँगा।

देखें सचिन तेंदुलकर की ये सोशल मीडिया पोस्ट

गौरतलब है कि सचिन के पिता, रमेश तेंदुलकर, एक प्रसिद्ध कवि और लेखक थे, जिन्होंने अपने बेटे को विनम्रता और अनुशासन के संस्कार दिए थे। हालाँकि, 1999 में उनका निधन हो गया जब सचिन केवल 26 वर्ष के थे। सचिन अक्सर अपने पिता के मार्गदर्शन को याद करते हैं।

इसके अलावा तेंदुलकर के करियर में उनके पहले कोच, रमाकांत आचरेकर का भी उतना ही योगदान था, जिन्होंने उनकी प्रतिभा को पहचाना और छोटी उम्र से ही उनकी मदद की। आचरेकर की देखरेख में, सचिन ने मुंबई के शिवाजी पार्क में प्रशिक्षण लिया। आचरेकर, जिनका 2019 में 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया, को भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान के लिए 1990 में द्रोणाचार्य पुरस्कार और 2010 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

साथ ही सचिन के बड़े भाई अजीत ने उन्हें इस खेल से परिचित कराने में अहम भूमिका निभाई। अजीत ने ही सबसे पहले अपने छोटे भाई की क्षमता को पहचाना और उन्हें रमाकांत आचरेकर सर से मिलवाया था। इसके बाद का इतिहास को आप सभी जानते हैं।

আরো ताजा खबर

17 फरवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर श्रीलंका ने सुपर 8 के लिए किया क्वालिफाई पथुम निसांका की 52 गेंदों...

T20 World Cup 2026: न्यूजीलैंड के स्क्वॉड में हुई Cole McConchie की एंट्री! लेंगे माइकल ब्रेसवेल की जगह

T20 WC 2026: Cole McConchie (image via getty) कोल मैककॉन्ची को आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए न्यूजीलैंड की टीम में माइकल ब्रेसवेल की जगह लेने की ऑफिशियल...

T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर श्रीलंका ने सुपर 8 के लिए किया क्वालिफाई, कंगारूओं पर मंडराया बाहर होने का खतरा

Australia vs Sri Lanka (Image Credit- Twitter X) आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप बी के 30वें मुकाबले में श्रीलंका की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए...

T20 World Cup 2026: पथुम निसंका ने शतकीय पारी के दम पर जीता श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच का POTM अवाॅर्ड

Pathum Nissanka (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 30वां मैच ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच आज 16 फरवरी, सोमवार को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में...