
Ravichandran Ashwin (Image Credit- Twitter X)
भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने जारी बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच के बाद, इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है। करीब 14 साल चले लंबे क्रिकेट करियर को अश्विन ने विराम देने का फैसला किया।
दूसरी ओर, अश्विन का यूं अचानक क्रिकेट से रिटायरमेंट लेना कुछ क्रिकेट प्रेमियों को रास नहीं आया। साथी खिलाड़ी और पूर्व क्रिकेटर भी दिग्गज ऑफ स्पिनर के इस फैसले से काफी हैरान हैं। तो वहीं अब अश्विन के रिटायरमेंट को लेकर उनके पिता रविचंद्रन का बड़ा बयान सामने आया है। अश्विन के पिता का कहना है कि अश्विन की टीम बेइज्जती हो रही थी, और वह इसे लंबे समय तक बर्दाश्त नहीं कर सकते थे।
अश्विन के रिटायरमेंट पर भावुक हुए पिता
बता कि क्रिकेटर के रिटायरमेंट को लेकर उनके पिता ने सीएनएन न्यूज 18 के साथ बात करते हुए कहा- हमें भी इस बारे में आखिरी मिनट में पता चला। मुझे नहीं पता उसके दिमाग में क्या चल रहा था। उसने बस अपना फैसला सुना दिया और मैंने उसे मान लिया। इसे लेकर मेरी कोई भावना नहीं है। हालांकि, जिस तरह से उन्होंने रिटायरमेंट लिया, उससे मेरा मन खुश नहीं था, मन चाहता है कि वह खेलता रहे।
अश्विन के पिता ने आगे कहा- संन्यास लेना अश्विन की इच्छा थी, और मैं इस बारे में कुछ भी नहीं कह सकता। हालांकि, जिस तरह से उन्होंने संन्यास लिया, उसके कई कारण हो सकते हैं, जिन्हें सिर्फ अश्विन ही जानता है।
शायद टीम में उसकी जो बेइज्जती हुई, वो एक कारण हो सकता है। वह 14-15 साल मैदान पर रहा। लेकिन हमें पता था कि जिस तरह से उसकी बेइज्जती हो रही है, वह ऐसा फैसला ले सकता है। वह कब तक बेइज्जती बर्दाशत करता। शायह उसने खुद ही यह फैसला कर लिया।
वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त
विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह
5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

