Skip to main content

ताजा खबर

“मुझे हैरानी नहीं होगी अगर भारतीय सिलेक्टर्स कुछ कड़े फैसले लेते हैं”- सुनील गावस्कर ने विराट और रोहित को दी चेतावनी

“मुझे हैरानी नहीं होगी अगर भारतीय सिलेक्टर्स कुछ कड़े फैसले लेते हैं”- सुनील गावस्कर ने विराट और रोहित को दी चेतावनी

Rohit Sharma & Sunil Gavaskar (Photo Source: X/Getty Images)

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की उम्मीदें बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में टूटने के बाद, पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर का कहना है कि अगर भारतीय चयनकर्ता इंग्लैंड की आगामी टेस्ट दौरे पर “साहसिक निर्णय” लेते हैं तो इससे उन्हें “आश्चर्य” नहीं होगा। भारत की टीम को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ अपन घर पर 3-0 से क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था।

न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा ने काफी ज्यादा निराश किया और अब इन दोनों सीनियर खिलाड़ियों पर तलवार सी लटकने लगी है। इसी बीच सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड के लिए अपने कॉलम में टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने लिखा, ‘अब जबकि टीम इंडिया ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 फाइनल के लिए क्वॉलिफाई नहीं किया है।

अगला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप सायकल इसी साल जून से शुरू होगा, जब टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे पर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने जाएगी। मुझे हैरानी नहीं होगी अगर भारतीय सिलेक्टर्स कुछ कड़े फैसले लेते हैं। उन्हें देखना होगा, 2027 में कौन से खिलाड़ी भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल तक ले जा सकते हैं।’

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में शांत रहा था विराट और रोहित का बल्ला

ऐसा लग रहा है कि गावस्कर ने अपने इस बयान से रोहित शर्मा और विराट कोहली को चेतावनी दी है। विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 23.75 के औसत से कुल 190 रन बनाए, वहीं रोहित शर्मा ने तीन टेस्ट मैच खेले, और महज 31 रन बनाए। टेस्ट फॉर्मेट में रोहित और विराट का बल्ला टेस्ट क्रिकेट में काफी लंबे समय से शांत है और यह टीम इंडिया के लिए काफी बड़ी चिंता का विषय बन गया है।

बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के बाद अब टीम इंडिया का अगला असाइनमेंट इंग्लैंड के खिलाफ व्हाइट सीरीज होगी। जहां दोनों टीमों के बीच पहले पांच टी-20 मैच खेले जाएंगे और उसके बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज होगी। उसके बाद भारत को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दुबई जाना है। अब ऐसे में विराट और रोहित हर हाल में आगामी इन सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...