Skip to main content

ताजा खबर

मुझे लगता है कि हैरी ब्रूक नए…: स्टुअर्ट ब्रॉड ने की युवा खिलाड़ी की अनुभवी बल्लेबाज से तुलना

मुझे लगता है कि हैरी ब्रूक नए स्टुअर्ट ब्रॉड ने की युवा खिलाड़ी की अनुभवी बल्लेबाज से तुलना

Harry Brook (Image Credit- Twitter X)

बेहतरीन बल्लेबाज हैरी ब्रूक की दिग्गज तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने इस समय खेले जा रहे हैं मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट के दौरान जमकर प्रशंसा की है। हैरी ब्रूक का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। यही नहीं इस समय खेले जा रहे श्रीलंका के खिलाफ मैच के दौरान हैरी ब्रूक ने पहली पारी में 73 गेंदों में चार चौकों की मदद से 56 रन बनाए।

बता दें, हैरी ब्रूक ने अभी तक अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में 16 पारी में 59.75 के औसत और 90.02 के स्ट्राइक रेट से 1434 रन बनाए हैं जिसमें 5 शतक और 9 अर्धशतक है। उनका सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर टेस्ट क्रिकेट में 186 रन का रहा है। स्टुअर्ट ब्रॉड के मुताबिक हैरी ब्रूक नए जो रूट है। जो रूट को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिना जाता है और उन्होंने कई रिकॉर्ड्स बनाए और तोड़े हैं।

स्टुअर्ट ब्रॉड ने स्काई स्पोर्ट्स को बताया कि, ‘हम लोगों के लिए पूरी गर्मी काफी अच्छी रही थी। जब हैरी ब्रूक पूरी टेस्ट गर्मी में हमारे साथ थे और मैं अभ्यास सत्र में उन्हें गेंदबाजी कर रहा था तो वो मेरे खिलाफ आक्रामक शॉट्स खेल रहे थे। उनके शॉट्स काफी हद तक केविन पीटरसन जैसे थे जो खड़े-खड़े धुआंधार क्रिकेट खेलते थे।

जेम्स एंडरसन और मैं उनके साथ यॉर्कशायर में भी खेल चुके हैं और मुझे ऐसा लगता है कि वो नए जो रूट हैं। जब वो टेस्ट टीम में आए थे तो उन्हें किसी भी चीज की परेशानी नहीं होती थी।’

पहले टेस्ट के खेल के दूसरे दिन के खत्म होने तक इंग्लैंड ने 6 विकेट खोकर 259 रन बनाए

मैच की बात की जाए तो श्रीलंका ने पहले टेस्ट की पहली पारी में सभी विकेट खोकर 236 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान धनंजय दी सिल्वा ने 74 रनों की पारी खेली जबकि युवा खिलाड़ी Milan Rathnayake ने 72 रनों का योगदान दिया। कुसल मेंडिस ने 24 रन बनाए जबकि दिनेश चंडीमल 17 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए।

खेल के दूसरे दिन के खत्म होने तक इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 6 विकेट खोकर 259 रन बना लिए थे। अब तीसरे दिन दोनों ही टीमें में एक दूसरे के ऊपर हावी होना चाहेगी।

আরো ताजा खबर

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...

IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

IND vs AFG (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज 13 जून, शनिवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच धर्मशाला...