Skip to main content

ताजा खबर

मुझे लगता है कि रोहित शर्मा का मुंबई इंडियंस के साथ का सफर अब खत्म हो गया है: आकाश चोपड़ा

Aakash Chopra Rohit Sharma (Photo Source: Twitter)

पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग 2025 की नीलामी में मुंबई इंडियंस टीम रोहित शर्मा को रिटेन नहीं करेगी। उनके मुताबिक रोहित शर्मा भी खुद यही चाहेंगे की फ्रेंचाइजी उन्हें रिटेन ना करें और रिलीज कर दे।

बता दें कि रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पांच बार इस शानदार टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम किया है। यही नहीं उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से भी मुंबई इंडियंस की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आईपीएल 2024 की नीलामी में मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया था और उन्हें अपनी टीम का कप्तान नियुक्त किया था। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था।

आकाश चोपड़ा ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा की और रोहित शर्मा के मुंबई इंडियंस के साथ के उनके भविष्य को लेकर कहा कि, ‘क्या रोहित रहेंगे या जाएंगे? यह बहुत ही बड़ा सवाल है। मेरी व्यक्तिगत राय है कि रोहित शर्मा नहीं रुकेंगे। जो भी टीम खिलाड़ी को रिटेन करेगी वो यही चाहेगी कि 3 सालों तक खिलाड़ी उनके साथ रहे, हां अगर आपका नाम एमएस धोनी नहीं है तो। चेन्नई सुपर किंग्स और धोनी की कहानी बहुत ही अलग है लेकिन रोहित शर्मा खुद ही मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ देंगे या टीम उन्हें हटा देगी।’

मुझे लगता है कि रोहित खुद रिटेन नहीं होना चाहेंगे: आकाश चोपड़ा

आकाश चोपड़ा ने आगे कहा कि, ‘कुछ भी हो सकता है लेकिन मुझे नहीं लगता है कि रोहित को रिटेन किया जाएगा। मुझे इसके बारे में कुछ भी नहीं पता है लेकिन मेरी व्यक्तिगत राय है कि रोहित को रिलीज कर दिया जाएगा। ट्रेड विंडो के जरिए रोहित कहीं और भी जा सकते हैं लेकिन उन्हें नीलामी में जरूर देखा जाएगा। मुंबई इंडियंस के साथ उनका सफर अब खत्म हो चुका है।’

सूर्यकुमार यादव को लेकर आकाश चोपड़ा ने आगे कहा कि, ‘मुझे नहीं लगता कि सूर्यकुमार यादव को मुंबई छोड़ेगा और ना ही अनुभवी बल्लेबाज खुद जाना चाहेंगे। मैंने इसके बारे में कुछ भी नहीं सुना है लेकिन वो मुंबई टीम के साथ ही रहेंगे।’

আরো ताजा खबर

रवींद्र जडेजा को टीम से बाहर करने पर भड़के पूर्व चयनकर्ता, गौतम गंभीर और अजीत अगरकर पर साधा निशाना

Kris Srikkanth Slams Team Management Over Ravindra Jadeja’s Omission (image via X) बीसीसीआई के पूर्व चीफ सेलेक्टर कृष्णमाचारी श्रीकांत ने हाल की वनडे टीम में स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को...

तिलक वर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाया खास रिकॉर्ड, धोनी और सुरेश रैना को पीछे छोड़ हासिल की बड़ी उपलब्धि

Tilak Varma Surpasses MS Dhoni, Suresh Raina To Achieve Massive India Milestone (image via X) भारतीय बल्लेबाज और टी20आई उप-कप्तान तिलक वर्मा ने अपने इंटरनेशनल करियर में एक बड़ी उपलब्धि...

ZIM vs IND 2026: जिम्बाब्वे बनाम भारत तीसरा टी20आई मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

ZIM vs IND, 3rd T20I: Match Preview (image via X) रविवार, 26 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारत और जिम्बाब्वे के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी टी20आई मैच...

26 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ZIM vs IND: जिम्बाब्वे को दूसरे टी20 में 90 रनों से हराकर भारत ने टी20 सीरीज पर किया कब्जा, बनाई 2-0 की...