Skip to main content

ताजा खबर

मुझे लगता है कि भारत को जिस क्रम पर सुधार करना चाहिए वो है नंबर 3 की बल्लेबाजी: मिताली राज

मुझे लगता है कि भारत को जिस क्रम पर सुधार करना चाहिए वो है नंबर 3 की बल्लेबाजी मिताली राज

Mithali Raj (Image Source: Twitter)

वीमेंस एशिया कप 2024 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को श्रीलंका के खिलाफ 8 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। दूसरी ओर, इस हार के बाद टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज (Mithali Raj) का बड़ा बयान सामने आया है।

गौरतलब है कि वीमेंस एशिया कप के बाद, अब भारतीय टीम को अक्टूबर में होने वाले आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेना है। तो वहीं इस मल्टीनेशन टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले मिताली राज का बड़ा बयान सामने आया है। मिताली का कहना है कि इस बड़े टूर्नामेंट से पहले भारतीय टीम को जिस जगह काम करना है, तो वो नंबर 3 की बल्लेबाजी।

मिताली राज का बड़ा बयान आया सामने

बता दें कि हाल में ही स्टार स्पोर्ट्स के साथ एक चर्चा में पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ने कहा- अक्टूबर में भारत सबसे बड़े आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप में भाग लेने जा रहा है। मुझे लगता है कि भारत को वास्तव में जिस क्षेत्र में सुधार पर ध्यान देना चाहिए, तो वो है नंबर 3 के बल्लेबाज की स्थिति। वे अभी भी नंबर 3 पर जाने के लिए सही बल्लेबाज की तलाश कर रहे हैं। उन्होंने इस क्रम पर डी हेमलता को आजमाया है और उन्होंने उमा छेत्री को आजमाया है।

मिताली ने आगे कहा- लेकिन आदर्श तरीके से इस नंबर पर उस तरह के बल्लेबाज को होना चाहिए, जो शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना द्वारा की जाने वाली शानदार शुरुआत को आगे ले जा सके। साथ ही टीम को गेंदबाजी के अन्य पहलू पर ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि यह टीम सिर्फ 5 गेंदबाजों के साथ उतर रही है।

उन्हें शायद छठे गेंदबाज की जरूरत है, एक ऑलराउंडर जैसा कोई व्यक्ति जो कुछ ओवर फेंकने के साथ-साथ बल्लेबाजी भी कर सके। मुझे लगता है कि ये वे क्षेत्र हैं जिन पर भारत को टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने से पहले सुधार करना चाहिए।

আরো ताजा खबर

12 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना? फुरकान भट्टी के यूट्यूब चैनल पर...

SM Trends: 12 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

Cricket SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के 80s लुक को लेकर एक वीडियो को बीसीसीआई ने एक वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो...

महिला Asia Cup Final में कैसा है भारतीय टीम का प्रदर्शन? यहां जानें 

India Women vs Sri Lanka Women (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम का एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच...

वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना?

Wasim Akram and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) 15 वर्षीय वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी की...